1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े दारोगा गिरे धड़ाम…आरोपी हुआ फरार

Viral Video: आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े दारोगा गिरे धड़ाम…आरोपी हुआ फरार

शुक्रवार को इस घर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान गिर गया। साथ ही मकान में आग लग गई। आग की घटना से आस पास के लोगो की भीड़ इलाके में एकट्ठा हो गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भीड़ के बीच में  दारोगा एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके पीछे पीछे दौड़ता नजर आ रहा है पर जैसे ही वह व्यक्ति दारोगा के हाथ लगने वाला होता है…

पढ़ें :- Maggi Panipuri Video: महिला ने पानी पूरी में मटर की जगह डाली मैगी, और फिर किया ...

ठीक वैसे ही कुछ ऐसा होता है कि दरागो धड़ाम से गिर जाते हैं। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम सटला का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक मकान में अवैध रुप से पटाखे बनाए जा रहे थे।

घटना से आस पास के लोगो की भीड़ इलाके में एकट्ठा हो गई

यह मकान चांद खान का है। शुक्रवार को इस घर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान गिर गया। साथ ही मकान में आग लग गई। आग की घटना से आस पास के लोगो की भीड़ इलाके में एकट्ठा हो गई।

लोगो ने आग बुझाने की कोशिश की। लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर मवाना थाना दारोगा आलोक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

दरोगा को देखते ही आरोपी भागने लगा…

आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दरोगा आलोक को सूचना मिली की आरोपी चांद खान बगल के मकान में छिपा है। दरोगा उसे पकड़ने के लिए गए। दरोगा को देखते ही आरोपी भागने लगा।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

जल्द हीआरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

इसके बाद दरोगा भी आरोपी के पीछे भागे। वीडियो में नजर आ रहा है कि दरोगा आरोपी को पकड़ने वाला ही होता है कि आरोपी दरोगा का हाथ झटक देता है और दरोगा जमीन पर गिर जाता है। आरोपी फरार हो जाता है। वहीं मवाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चांद खान और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों अभी फरार है। जल्द हीआरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...