उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग को मुर्गा बनाया, मारपीट और छेड़खानी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दो आरोपी फरार है।
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग को मुर्गा बनाया, मारपीट और छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दो आरोपी फरार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को जो किशोरियों के साथ गाली गलौच, मारपीट,छेड़छाड़ और मुर्गा बनाने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के बाद दो युवक बागेश्वर से फरार हो गए। मामले में एक पीड़िताके पिता ने लक्की कठायत, तनुज गड़िया, दक्ष फस्वाण तथा योगेश गड़िया पर छेड़खानी, मारपीट एंव गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर सौंपी थी। साथ ही वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगाया।
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की जा रही है जिसमें दो बालिकाओं के साथ कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौच कर मार-पीट की जा रही है।
उक्त अभियुक्तों के विरुद्व थाना कपकोट में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। pic.twitter.com/jqccSTuJ5C— Bageshwar Police Uttarakhand (@PoliceBageshwar) April 8, 2025
न्यायालय में अधिवक्ता विनोद भट्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। बगैर नोटिस के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। भट्ट ने बताया कि एक घंटे की जिरह के बाद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त ने रिमांड रिफ्यूज कर दी। उन्होंने बताया कि पोक्सो जैसे गंभीर मामले में पुलिस ने लीपापोती की है।
लड़कियां रोती रही, हाथ भी जोड़े मगर लड़के रुके नहीं और गाली-गलौज, मारपीट, छेड़खानी करते रहे! वीडियो में आप सुन सकते हैं किस प्रकार उन्हें माँ बहन की गंदी गालियां दी रही हैं।
— दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अन्य दो की तलाश अभी भी जारी है।pic.twitter.com/nqoYO3fSgg https://t.co/A7zyNImMNI
— Himalayan Hindu (@himalayanhindu) April 8, 2025
इधर कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि गंभीर अपराध को देखते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय नियमानुसार कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए हैं। अब पुलिस दोनो को नोटिस जारी करेगी। फिलहाल दोनो युवकों को घर भेज दिया है।