1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: शराब के नशे में टल्ली अपनी ही बारात में जमकर नाचा दूल्हा, फेरे तक नहीं आया होश और फिर जो हुआ…

Viral Video: शराब के नशे में टल्ली अपनी ही बारात में जमकर नाचा दूल्हा, फेरे तक नहीं आया होश और फिर जो हुआ…

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी शादी के जश्न में शराब में टल्ली होकर बारात में जमकर नाचा। दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचते ही दुल्हा बेहोश हो गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हा अपनी शादी के जश्न में शराब में टल्ली होकर बारात में जमकर नाचा। दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचते ही दुल्हा बेहोश हो गया। इसके बाद बारातियों ने दूल्हे पर पानी डाला और तमाम जतन कर डाले लेकिन वह सोता रहा। ये नजारा देख दुल्हन ने इस शादी से इंकार कर दिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अजब गजब मामला फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गाजीपुर इलाके के 30 साल के वर्षीय युवक की शादी थरियांव क्षेत्र में तय हुई थी। एक फरवरी को बारात आनी थी। एक फरवरी गुरुवार को दूल्हा सेहरा पहनकर गांव अपनी दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचते ही दूल्हे ने डीजे पर जमकर डांस किया। तब तक सभी लोग शराब के नशे में धुत्त हो चुके थे। दूल्हे ने भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर शराब पी। इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर जमकर डांस किया।

जब डांस करते करते दूल्हा बेहोश हो गया। तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बाराती दूल्हे को होश में लाने की कोशिश करने लगे। दूल्हे को होश में लाने के लिए उस पर पानी भी डाला गया, लेकिन दूल्हे को होश नहीं आया।

इस पर बारातियों ने दूल्हे को पास रखी चारपाई पर लेटा दिया दूल्हे ने वहीं रखी रजाई तान कर सो गया। ये जब नजारा देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनो में सुलह हुई। सीधा दूल्हे की आंख सुबह खुली। इसके बाद सुबह फिर बारातियों ने दूल्हे को जगाया और बारात को वापस ले गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...