1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: UP पुलिस कॉस्टेबल ने लू से बेहोश हुए बंदर को CPR देकर दिया नया जीवनदान, सराहनीय कार्य की हो रही है खूब तारीफ

Viral Video: UP पुलिस कॉस्टेबल ने लू से बेहोश हुए बंदर को CPR देकर दिया नया जीवनदान, सराहनीय कार्य की हो रही है खूब तारीफ

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी थाने में लू की चपेट में आये बंदर को पुलिस कॉस्टेबल ने जीवन दान दे दिया। दरअसर बंदर लू लगने की वजह से बेहोश हो गया था। थाने में तैनात पुलिस कॉस्टेबल विकास तोमर ने बंदर को सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

UP Police constable gave new life to a monkey: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी थाने में लू की चपेट में आये बंदर को पुलिस कॉस्टेबल ने नया जीवन दान दे दिया। दरअसर बंदर लू लगने की वजह से बेहोश हो गया था।

पढ़ें :- चाईबासा में गाड़ी दिलाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, शंकराचार्य मोटर्स के मैनेजर और दो सेल्स कर्मियों पर केस दर्ज

थाने में तैनात पुलिस कॉस्टेबल विकास तोमर ने बंदर को सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही सिपाही के इस सराहनीय कार्य़  की खूब प्रशंसा भी हो रही है।

पढ़ें :- देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस कॉस्टेबल ने देखा बंदर बेहोश होकर गिर गया था उसकी सांसे चल रही थी। कॉस्टेबल ने उसके हार्ट की पंपिंग की और कमर सिर पर थपथपाकर कर उसे पानी पिलाया। काफी देर बाद बंदर को होश आ गया और उसकी जान बच गई।

इस दौरान थाने में मौजूद किसी कॉस्टेबल ने बचाने के लिए सीपीआर देने का यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है औऱ पुलिस कॉस्टेबल के इस सराहनीय कार्य़ की प्रशंसा की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...