1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. vistara airlines shortage of pilots : पायलटों की कमी से जूझ रही विस्तारा एयरलाइंस की कई उड़ानें रद्द, परेशान हुए यात्री

vistara airlines shortage of pilots : पायलटों की कमी से जूझ रही विस्तारा एयरलाइंस की कई उड़ानें रद्द, परेशान हुए यात्री

प्रमुख शहरों से आने वाली विस्तारा की कम से कम 38 उड़ानें आज सुबह रद्द कर दी गईं क्योंकि एयरलाइन पायलटों की अनुपलब्धता से जूझ रही थी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

vistara airlines shortage of pilots : प्रमुख शहरों से आने वाली विस्तारा की कम से कम 38 उड़ानें आज सुबह रद्द कर दी गईं क्योंकि एयरलाइन पायलटों की अनुपलब्धता से जूझ रही थी। खबरों के अनुसार, रद्द होने वालों में मुंबई से उड़ान भरने वाली 15, दिल्ली से 12 और बेंगलुरु से 11 उड़ानें शामिल हैं। यह तब हुआ जब कल 50 से ज्यादा विस्तारा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं और लगभग 160 फ्लाइट्स विलंबित हुई।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर खराब संचार और घंटों के इंतजार के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। विस्तारा ने बीते दिन एक बयान में कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों में चालक दल की अनुपलब्धता सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में उड़ान रद्द करने और देरी का सामना करना पड़ा है।

एयरलाइन को सोमवार को भी उड़ानों का समय बदलना पड़ा। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “पिछले कुछ दिनों में चालक दल की अनुपलब्धता सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की गईं और देरी हुई।”

एयरलाइन ने कहा कि हमने जहां भी संभव हो, उड़ानों को संयोजित करने या अधिक संख्या में ग्राहकों को समायोजित करने के लिए चुनिंदा घरेलू मार्गों पर हमारे B787-9 ड्रीमलाइनर और A321neo जैसे बड़े विमानों को भी तैनात किया है।। इसके अलावा, हम प्रभावित ग्राहकों को वैकल्पिक उड़ान विकल्प या रिफंड की पेशकश कर रहे हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...