1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivah Ke Upay : कन्या के विवाह में हो रही है परेशानी , इन उपायों से जल्द होगा विवाह

Vivah Ke Upay : कन्या के विवाह में हो रही है परेशानी , इन उपायों से जल्द होगा विवाह

कन्या के विवाह को लेकर माता पिता को चिंता बनी रहती है। भी माता-पिता अपने बच्चे का विवाह समय से करने का प्रयास करते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivah Ke Upay : कन्या के विवाह को लेकर माता पिता को चिंता बनी रहती है। भी माता-पिता अपने बच्चे का विवाह समय से करने का प्रयास करते हैं। उस समय माता पिता की परेशानी बढ़ने लगती है जब कन्या के विवाह में देरी होने लगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंडली के कुछ क्रूर विवाह में बाधा उत्पन्न करते है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष होता है, तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में देरी होती है। शनि को भी क्रूर ग्रह माना गया है और शादी में रुकावट डालने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। आइये जानते है कुछ उन उपायों के बारे में जिनको करने से विवाह संबंधी बाधाएं समाप्त हो जाती है।

पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 :  ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत

अगर किसी की शादी में परेशानी आ रही है, तो ये उपाय किए जा सकते हैं।

युगल प्रतिमा की पूजा
शिव-पार्वती, राम-सीता, या कृष्ण-राधा की युगल प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए।

माता पार्वती के साथ शिवजी की पूजा
भगवान शिव के मंदिर में जाकर माता पार्वती के साथ शिवजी की पूजा करनी चाहिए।

भगवान शिव का अभिषेक
रोज़ाना स्नान करने के बाद जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 :  आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ

हल्दी मिलाकर स्नान
पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए।

गणेश की पूजा
भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।

सोमवार को व्रत
कन्याओं को हर सोमवार को व्रत रखना चाहिए।

शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं
सोमवार के दिन शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाने चाहिए।

खीर और मिठाई
कुंवारी लड़कियों को शुक्रवार के दिन खीर और मिठाई खिलाना चाहिए।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा , ऋण मुक्ति के लिए माता को 108 गुड़हल के फूल करें अर्पित

सुहाग सामग्री बांटनी
सुहागन महिलाओं को सुहाग सामग्री बांटनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...