1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Vivek Bindra’s condition is critical: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की हालत नाजुक, प्रे फॉर विवेक बिंद्रा की अपील

Vivek Bindra’s condition is critical: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की हालत नाजुक, प्रे फॉर विवेक बिंद्रा की अपील

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की हालत बेहद नाजुक है। यह जानकारी विवेक बिंद्रा के सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की गई। इस पोस्ट के अनुसार विवेक बिंद्रा का इलाज गंभीर बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Vivek Bindra’s condition is critical: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) की हालत बेहद नाजुक है। यह जानकारी विवेक बिंद्रा के सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शनिवार को तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट के अनुसार विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) का इलाज गंभीर बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। लेकिन अब तक उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने की वजह से उनके लिए प्रे फॉर विवेक बिंद्रा (Pray for Vivek Bindra) की अपील की है।

पढ़ें :- अभिषेक मद्धेशिया की मौत पर उबाल: सोनौली बॉर्डर पर व्यापारियों का कैंडल मार्च,न्याय की गूंज तेज

पोस्ट में लिखा है कि-

पढ़ें :- ‘विकसित यूपी@2047’ विजन के तहत विकास का रोडमैप तैयार, आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी शहरों का विकास

हमारे प्रिय डॉ. विवेक बिंद्रा सर पिछले एक हफ्ते से गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं। डॉक्टर्स के अथक प्रयासों और विवेक सर के आत्मविश्वास के बावजूद भी उनके स्वास्थ्य में अभी तक सकारात्मक सुधार नहीं हो पाया है। इन्हीं विषम परिस्थितियों व चुनौतियों के कारण वह 10-Day MBA की Day-8 क्लास की शूटिंग भी नहीं कर पाए हैं। आप सभी दर्शकों, शुभचितंकों, और विवेक सर के चाहने वालों से आग्रह है कि कृपया विवेक सर के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करें और ऐसे कठिन समय में सर का मनोबल बढ़ाएं।

आपको बता दें हाल में ही मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी।  नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) ने  पत्नी के साथ मारपीट की थी। इससे उनका कान का पर्दा फट गया और वह बुरी तरह घायल हो गई थी।

इतना ही नहीं विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। पत्नी के साथ मारपीट के मामले में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 126 थाने में मामला दर्ज हुआ था।

 

पढ़ें :- Video-कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी TMC की शिकायत लेकर पहुंचे चुनाव आयोग, हमले का लगाया आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...