1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Update : भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत, जानें कहां बरसेंगे बादल

Weather Update : भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत, जानें कहां बरसेंगे बादल

उत्तर भारत इस समय में भीषण गर्मी के चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य हीट वेव की चपेट में हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मौसम विभान (Meteorological Department) ने बताया है कि देश के कई राज्यों में अब पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। इससे लोगों को भीषण गरमी से राहत मिलेगी। पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय में भीषण गर्मी के चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य हीट वेव की चपेट में हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मौसम विभान (Meteorological Department) ने बताया है कि देश के कई राज्यों में अब पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। इससे लोगों को भीषण गरमी से राहत मिलेगी। पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाने लगा है। इससे हरियाणा, पंजाब औऱ दिल्ली में गरमी से राहत मिलेगी। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में 12 और 13 अप्रैल को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है। हालांकि यहां ज्यादा बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है।

यहां हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 16 अप्रैल तक केरल तमिलनाडु और पुदुचेरी के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश होने के अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...