1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Report: इन जगहों पर अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं

Weather Report: इन जगहों पर अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं

देश के कई हिस्सों में आज दोपहर अचानक मौसम बदल गया। कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रहीं हैं। अब मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर मौसम का अनुमान बताया है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से न सिर्फ तेज हवाएं चलेंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Report: देश के कई हिस्सों में आज दोपहर अचानक मौसम बदल गया। कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रहीं हैं। अब मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर मौसम का अनुमान बताया है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से न सिर्फ तेज हवाएं चलेंगी। बल्कि जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी पढ़ सकते हैं। यही नहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, शनिवार फिर से पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ गति पकड़ेगा, जिसके कारण इन जगहों पर बारिश और हवाएं चलने की संभावना है।

पढ़ें :- शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए डेविड वॉर्नर, पुलिस ने​ किया गिरफ्तार

मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ तेलंगाना में सक्रिय है। इसके कारण तेलंगाना, झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में मौसम ​बदला हुआ दिख रहा है। साथ ही मध्य भारत के हिस्से के अलावा उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 घंटे में मौसम बदल सकता है। अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत हिमाचल के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा अगले 24 घंटे के भीतर पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ ओले पड़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

यूपी के कई हिस्सों में बदला मौसम
इन सबके बीच एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ​बदलता हुआ दिख रहा है। लखनऊ में दोपहर से ही तेज हवाएं चल रहीं हैं। इन हवाएं के कारण एक बार फिर ठंड थोड़ी बढ़ गयी है।

 

 

पढ़ें :- हेनरिक क्लासेन ने बताया- क्या है? सनराइजर्स हैदराबाद का आने वाले मुकाबलों में गेमप्लान

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...