1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. West Bengal Cracker Factory Fire Broke: उत्तर 24 परगना जिले की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

West Bengal Cracker Factory Fire Broke: उत्तर 24 परगना जिले की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

West Bengal Cracker Factory Fire Broke: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर थाना क्षेत्र की एक कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना सामने आयी है। इस घटना में कम-से-कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा फैक्ट्री के आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच म्नें जुटी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जगन्नाथपुर गांव की है। ब्लास्ट से फैक्ट्री वाली बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है। चारों तरफ मलबा फैल गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। ब्लास्ट की वजह से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव बुरी तरह झुलस गए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस था या नहीं? इस बारे में पता किया जा रहा है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे, यह पता नहीं चल सका है।

इससे पहले प्रदेश के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना सामने आयी थी। मई के महीने में हुई इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...