1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral: हिरण के इस वीडियो में ऐसी कौन सी खासियत है जिससे लोग बोले- दिल को छू गया भाई

Viral: हिरण के इस वीडियो में ऐसी कौन सी खासियत है जिससे लोग बोले- दिल को छू गया भाई

वायरल वीडियो भी  बड़े अजीब होते हें कभी दिल को छू  लेते हैं तो कभी   इतना मज़ा लाते हैं की जी खुश हो जाता है। ऐसे ही दिल छू लेने वाला वीडियो जापान के नारा पार्क से आया है जो की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें हिरणों का एक जोड़ा एक व्यस्त सड़क को पार करने से पहले ट्रैफिक सिग्नल के ग्रीन होने का बेसब्री से इंतजार करता हुआ दिखाई दे रहा है.

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- Special Tribute : 'वंदे मातरम' के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी की पुण्यतिथि आज, पूरा राष्ट्र कर रहा नमन

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @amina_finds नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा, जापान में 1000 IQ वाले हिरण रहते हैं. वीडियो में हिरणों ने अपने अनुशासित व्यवहार से इंटरनेट की पब्लिक का दिल जीत लिया है, और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि जापान का नारा पार्क अपने सिका हिरणों के लिए जाना जाता है, जिन्हें पवित्र माना जाता है और वे खुले में घूमते हैं. यहां आने वाले पर्यटक उन्हें हाथों से खिलाते हैं, और बदले में हिरण भी सिर झुकाकर आभार व्यक्त करते हैं.

यहां देखिए वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. एक यूजर ने कमेंट किया, जापान में हर कोई अनुशासित है. यहां तक कि हिरण भी ट्रैफिक सिग्नल देखकर सड़क पार करते हैं. दूसरे यूजर ने कहा, दिल को छू गया भाई.

पढ़ें :- चोरी का आरोप लगाने वाला ​पीड़ित ही यौन शोषण आरोपी निकला, फोन से 121 अश्लील वीडियो मिले
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...