1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष ​बनने पर राहुल गांधी की क्या रहेगी भूमिका? उन्होंने खुद ही बताया

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष ​बनने पर राहुल गांधी की क्या रहेगी भूमिका? उन्होंने खुद ही बताया

पार्टी का अध्यक्ष ही सुप्रीम होता है। वो जो हमारी भूमिका तय करेंगे उसको मानेंगे। हर सदस्य अध्यक्ष के पास जाता है... वे पार्टी में मेरी भूमिका तय करेंगें, प्लीज खड़गे जी और सोनिया गांधी जी से पूछें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आखिरकार कांग्रेस को लंबे अरसे बाद ‘गैर-गांधी’ अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के नए कप्तान होंगे। शशि थरूर (Shashi Tharoor) को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद देशभर से उन्हें बधाई दी जा रही है। इन सबके बीच अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पार्टी में क्या भूमिका होगी इसकी चर्चा जमकर हो रही है। हालांकि, राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) ने साफ कर दिया कि पार्टी के अध्यक्ष ही उनकी भूमिका को तय करेंगे। दरअसल, इन दिनों कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का राहुल गांधी (Rahul Gandhi) नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी चीफ का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

अध्यक्ष ही पार्टी का सुप्रीम होता है
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि पार्टी का अध्यक्ष ही सुप्रीम होता है। वो जो हमारी भूमिका तय करेंगे उसको मानेंगे। हर सदस्य अध्यक्ष के पास जाता है… वे पार्टी में मेरी भूमिका तय करेंगें, प्लीज खड़गे जी और सोनिया गांधी जी से पूछें।

राहुल गांधी ने भाजपा समेत अन्य पार्टियों को लेकर उठाया सवाल
बता दें कि, इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों की भूमिका के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, ‘सभी लोग कांग्रेस में चुनाव के बारे में सवाल पूछते हैं। मुझे गर्व है कि कांग्रेस में खुले और पारदर्शी चुनाव होते हैं। क्यों भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दलों समेत अन्य पार्टियों में कोई चुनाव में दिलचस्पी नहीं रखता।’

 

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...