1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार: लड़के ने किया शादी से इंकार, तो बेटी के पिता ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

बिहार: लड़के ने किया शादी से इंकार, तो बेटी के पिता ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

 बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महोता गांव में सोमवार की रात ईंट से मारकर युवक का क़त्ल कर दिया गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि मृतक राजकुमार मंडल गांव के कलावती देवी के ब्रम्हभोग भोज में खाना परोस रहा था। इसी दौरान उक्त गांव का ही निवासी गगन मंडल आया और उसने पीछे से राजकुमार के सिर पर ईंट से वार कर दिया। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बांका: बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महोता गांव में सोमवार की रात ईंट से मारकर युवक का क़त्ल कर दिया गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि मृतक राजकुमार मंडल गांव के कलावती देवी के ब्रम्हभोग भोज में खाना परोस रहा था। इसी दौरान उक्त गांव का ही निवासी गगन मंडल आया और उसने पीछे से राजकुमार के सिर पर ईंट से वार कर दिया।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

हमले में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। ऐसे में ग्रामीण आननफानन उसे उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का प्रेम प्रसंग गगन मंडल की बेटी के साथ था।

इसकी जानकारी जब युवती के परिवार वालों को मिली तो उन्होंने राजकुमार पर शादी करने के लिए दबाव डाला। दबाव के बाद भी राजकुमार शादी के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि उसके परिवार वाले एक गांव में शादी करने के लिए राजी नहीं थे। इसी बात से खफा गगन मंडल ने जान मारने की नियत से उसके ऊपर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

उधर, घटना की सूचना पाकर अमरपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गगन मंडल की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधी जेल के पीछे होगा।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...