1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. जब तोते को पसंद आया गिटार का म्यूजिक, गाने लगा सुर में गाना… देखें VIDEO

जब तोते को पसंद आया गिटार का म्यूजिक, गाने लगा सुर में गाना… देखें VIDEO

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी इस तोते के फैन हो जाएंगे। वीडियो में तोता ऊंचे-ऊंचे सुर लगाकर गाना गाते हुए दिख रहा है। 59 सेकेंड की यह वीडियो काफी मजेदार है। इसे देखने के बाद आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: तोते किसे नहीं पसंद? अक्सर इनके मजाकिया अंदाज पर लोग कायल हो जाते हैं। इनके बोलने का अंदाज को कई लोग पसंद करते हैं, तो कई लोग नापसंद भी। जो भी हो, तोते बहुत मजाकिया किस्म के पक्षी होते हैं। तोते को तो आपने कई बार बोलते हुए सुना होगा, पर क्या कभी आपने किसी तोते को गाना गाते हुए सुना है?

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

अगर नहीं तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी इस तोते के फैन हो जाएंगे। वीडियो में तोता ऊंचे-ऊंचे सुर लगाकर गाना गाते हुए दिख रहा है। 59 सेकेंड की यह वीडियो काफी मजेदार है। इसे देखने के बाद आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल
वीडियो काफी मजेदार है। आप देख सकते हैं कि एक शख्स तोते से थोड़ी दूर बैठा है। उसके हाथ में गिटार है, जिसे वह बजा रहा है। वहीं बेड पर एक तोता बैठा है। शख्स बड़े सुरीले अंदाज में गिटार को बजा रहा है। गिटार की धुन सुन तोता भी बड़े सुरीले आलाप ले रहा है। तोते को इस तरह गाता देखना काफी एक अलग अनुभव है।  तोते का यह गाना इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...