1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? वसुंधरा राजे या फिर कोई और…

राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? वसुंधरा राजे या फिर कोई और…

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई नामों की चर्चा तेज हो गई है। बुधवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया। राजे बुधवार रात 10:30 बजे इंडिगो एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं और देर रात दिल्ली पहुंचीं थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

राजस्थान। राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई नामों की चर्चा तेज हो गई है। बुधवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया। राजे बुधवार रात 10:30 बजे इंडिगो एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं और देर रात दिल्ली पहुंचीं थी।

पढ़ें :- New CM of Rajasthan: राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सीएम के नाम हो सकता है ऐलान

बताया जा रहा है दिल्ली दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात करेंगी। बताया जा रहा है, इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। हालांकि, चर्चा ये है कि पार्टी आलाकमान एक फिर राजस्थान की सत्ता वसुंधरा राजे के हाथ में सौंपना चाहता है।

बता दें कि, तीन दिसंबर को राजस्थान में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की रेस में कई नाम हैं। इनमें वसुंधरा राजे, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़, दीया कुमारी, बाबा बालकनाथ और ओम बिरला का नाम भी शामिल है।

 

पढ़ें :- Rajasthan New CM : राजस्थान सीएम की कुर्सी के लिए वसुंधरा राजे ने चल दिया बड़ा दांव, बालकनाथ की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...