HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा, कांग्रेस, भाजपा में किसके वादे दमदार, देखिए मेनिफेस्टो में

सपा, कांग्रेस, भाजपा में किसके वादे दमदार, देखिए मेनिफेस्टो में

2022 के  विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने अपना-अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। चुनावी सियासत काफी तेज हो गई है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

2022 के  विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने अपना-अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। चुनावी सियासत काफी तेज हो गई है। पार्टियां लोगों को अलग अलग तरह के आश्वासन देकर अपनी तरफ लुभाने कि कोशिश कर रहें है। ऐसे में चलिए आप बताते है मेनिफेस्टो में पब्लिक के लिए क्या है खास बातें ……….

पढ़ें :- Arvind Kejriwal: अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए सीएम केजरीवाल, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

कांग्रेस

कांग्रेस ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। जिसके अन्तरगत वह किसानों के साथ साथ पत्रकारों को भी अपनी तरफ लुभाने कि कोशिश कर रही हैं।

  • सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा
  • 2500 में गेंहू धान- 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा।
  •  बिजली बिल माफ होगा।
  • कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार दिया जाएगा।
  • 20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे।
  • आरक्षण के तहत 40 फीसदी महिलाओं को रोजगार दिए जाएगा।
  • कोरोना में मरने वाले योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
  • स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे।
  • शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे।
  • एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा।
  • पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट
  • कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख तक का मुफ्त इलाज ।
  • आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा।
  • गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा।
  • मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे।
  • दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन दिया जाएगा।
  • मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे।19-ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे।
  • पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी 

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे कर के लोगों को अपनी तरफ लुभाने कि कोशिश कर रही है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, 21वीं सदी के राजा हैं, जिनको कैबिनेट, संसद और संविधान से नहीं है मतलब : राहुल गांधी
  • 5 वर्ष में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • 5 हजार करोड़ रुपए की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू किया जाएगा है।
  • कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का वादा किया है।
  • उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा।
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा
  • विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने मिलेगा।
  • मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी वितरित किया जाएगा।
  • विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने का वादा किया गया है।
  • स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन वितरण का वादा किया गया है।
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम और खेल मैदान स्थापित करने का वादा किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश की इकॉनमी को पहले स्थान पर लाने का वादा करते हुए हर व्यक्ति की आय को दोगुना करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है।
  • और साथ ही 5 साल में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित करने का वादा किया गया है।

 

समाजवादी पार्टी

सपा ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो में समाजवादी पार्टी ने किसानों, युवाओं और महिलाओं को लेकर कई बड़े वादे किए।

  • 2025 तक सभी किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा।
  • फ्री बिजली दी जाएगी ।
  • सभी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
  • फसलों पर एमएसपी तय होगा।
  • गन्ना किसानों का भुगतान 15 दिनों में कर दिया जाएगा।
  • 4 साल में सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाएगा।
  • किसानों को डीएपी खाद की 2 बोरी और यूरिया की 5 बोरी मुफ्त दी जाएगा।
  • बाइक चालकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल, ऑटो चालकों को हर महीने तीन लीटर पेट्रोल या 6 किलो सीएनजी मुफ्त देने का वादा किया है।
  • सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज मुक्त लोन और बीमा-पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।
  • सभी बीपीएल परिवारों को हर साल 2 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।
  • महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
  • वुमेन पावर लाइन 1090 को दोबारा मजबूत किया जाएगा और इसके अंतर्गत ईमेल और व्हाट्सऐप से एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था की जाएगी।
  • लड़कियों की शिक्षा को केजी से पीजी तक मुफ्त किया जाएगा।
  • 12वीं पास करने पर लड़कियों को 360000 की राशि दी जाएगी।
  • समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा।
  • महिलाओं और बीपीएल परिवारों को हर साल 18000 रुपए पेंशन दिया जाएगा।
  • 12वीं पास सभी छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...