HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रशांत किशोर ने क्यों कहा कांग्रेस ने मेरा रिकॉर्ड खराब किया, जानिए

प्रशांत किशोर ने क्यों कहा कांग्रेस ने मेरा रिकॉर्ड खराब किया, जानिए

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ काम नहीं करूंगा क्योंकि उनके साथ काम करके मेरा ट्रैक रिकॉर्ड खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2011 से 2021 तक मैं 11 चुनावों से जुड़ा रहा और केवल एक चुनाव हार गया, जो यूपी में कांग्रेस के साथ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ काम नहीं करूंगा क्योंकि उनके साथ काम करके मेरा ट्रैक रिकॉर्ड खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2011 से 2021 तक मैं 11 चुनावों से जुड़ा रहा और केवल एक चुनाव हार गया, जो यूपी में कांग्रेस के साथ है।

पढ़ें :- जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी...अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

इसके बाद से मैंने निर्णय लिया की कांग्रेस के सा थ काम नहीं करूंगा। बता दें कि, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने वैशाली में लोगों को बतौर चुनावी रणनीतिकार के तौर पर विभिन्न दलों में किए गए कामों को बताया। उन्होंने कहा कि दस सालों में अलग अलग पार्टियों के साथ ग्यारह चुनाव लड़े, जिसमें सभी में जीत हासिल हुई।

हालांकि, 2017 यूपी का ऐसा चुनाव था जिमसें कांग्रेस के साथ काम किया और हार मिली। इसके बाद से ही मैंने कांग्रेस के साथ काम नहीं करने का मन बना लिया था। उन्होंने ये भी कहा कि इससे मेरा ट्रैक रिकॉर्ड खराब हुआ है। साथ ही कहा कि, अभी की जो कांग्रेस है उसकी व्यवस्था इस प्रकार की है कि वो स्वयं तो हारेगी ही साथ में हमें भी ले डूबेगी।

 

पढ़ें :- जौनपुर के बाद बस्ती में मायावती ने बदला प्रत्याशी,अखिलेश ने बसपा पर बोला बड़ा हमला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...