1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाराज पति को मनाने के लिए पत्नी लाई चिकन फ्राई, और फिर हुआ कुछ ऐसा जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नाराज पति को मनाने के लिए पत्नी लाई चिकन फ्राई, और फिर हुआ कुछ ऐसा जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

शाहिद हुसैन को पत्नी की हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शाहिद हुसैन और उसकी पत्नी नूर बानो के बीच शुक्रवार को चिकन फ्राई खरीदने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पति ने पत्नी को कैंची से हमला कर दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

यूपी के गाजियाबाद से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज चिकन बिरयानी को लेकर एक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना गाजियाबाद जिले की प्रेम नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शाहिद हुसैन कॉलोनी प्रेमनगर कॉलोनी नगर में रहता है। वह दर्जी का काम करता है।

पढ़ें :- जौनपुर से BSP प्रत्याशी श्रीकला सिंह ने किया नामांकन,पति धनंजय की रिहाई पर बोलीं- अब हमें बहुत ताक़त मिलेगी

शाहिद हुसैन को पत्नी की हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शाहिद हुसैन और उसकी पत्नी नूर बानो के बीच शुक्रवार को चिकन फ्राई खरीदने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पति ने पत्नी को कैंची से हमला कर दिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी बाजार से चिकन फ्राई खरीदे के लिए पैसे नहीं दे रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। बहस के बाद पत्नी बाजार जाकर चिकन फ्राई ले आई। पत्नी के घर आते ही शाहिद ने उसकी गर्दन पर कैची से हमला कर दिया। घटना में पत्नी गंभीर घायल हो गई। आनन फानन में बच्चो ने अपनी मां को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज दे दौरान उसकी मौत हो गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...