1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विकास और ईमानदार छवि पर राजग के सहयोगी दलों के साथ लडेंगे चुनाव : स्वतंत्र देव सिंह

विकास और ईमानदार छवि पर राजग के सहयोगी दलों के साथ लडेंगे चुनाव : स्वतंत्र देव सिंह

यूपी के झांसी दौरे पर सोमवार को आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दावा किया कि हमारे पास लोकप्रिय और ईमानदार नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का न केवल नेतृत्व बल्कि पूरा मंत्रिमंडल बेदाग है। हम विकास के नाम पर,कानून व्यवस्था के नाम पर, परिश्रम की पराकाष्ठा और ईमानदारी के नाम पर चुनाव लडेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

झांसी । यूपी के झांसी दौरे पर सोमवार को आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दावा किया कि हमारे पास लोकप्रिय और ईमानदार नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का न केवल नेतृत्व बल्कि पूरा मंत्रिमंडल बेदाग है। हम विकास के नाम पर,कानून व्यवस्था के नाम पर, परिश्रम की पराकाष्ठा और ईमानदारी के नाम पर चुनाव लडेंगे।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

यहां झांसी विकास प्राधिकरण स्थित अटल एकता पार्क में वृक्षारोपण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 का चुनाव हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अपने सहयोगी दलों के साथ ही लडेंगे। प्रदेश के चुनावों को लेकर बाकी रणनीति आगे तैयार की जायेगी। हमारे पास ईमानदार नेतृत्व है,भ्रष्टाचार मुक्त है। प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए काम किया है राज्य के अपराध हो नहीं सकता है। हमारी सरकार के शासन में न वंशवाद है, न परिवारवाद और न ही जातिवाद है।

हमारे शासनकाल में किसी गरीब का शोषण नहीं हो सकता। आपने सपा बसपा शासनकाल भी देखा है लेकिन हमारी सरकार पर कोई दाग नहीं है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां सरकार सैफई खानदान नहीं चलाता बल्कि यहां योगी सरकार है भाजपा की सरकार हैं। सरकार और संगठन दोनों का एकमात्र लक्ष्य गरीबों की सेवा है।

वृक्षारोपण के हर साल किये जाने कार्यक्रम की कमजोर मॉनीटरिंग को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने व्यवहारिकता से दूर दार्शनिकों की तरह बात करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को वृहद पैमाने पर सफल बनाने के लिए जनआंदोलन की आवश्यकता होती है। सब काम करने चाहिए शुरू करो लेकिन इसके लिए समाज के आंदोलित होने की भी दरकार है। जैसे मोदी जी ने स्वच्छता अभियान ,योग अभियान शुरू किया आज सब लोग पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।

वृक्षारोपण भी जन आंदोलन है कोई एक संगठन की बदौलत यह नहीं चलने वाला है। जब तक पूरा समाज इसके साथ नहीं जुटेगा । सरकार, सामाजिक संगठन आदि सभी मिलकर काम करते हैं तो राज्य का वातावरण बनता है ।इसमें सभी लोगों को लगना चाहिए। पेड़ कैसे बचाएं जाएं इसके लिए सभी को सोचना चाहिए , इन्हीं से जीवन और ऑक्सीजन मिलता है इनके लिए सभी को सेाचना चाहिए।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

इससे पहले उन्होंने अपने भ्रमण के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि डॉ़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से 06 जुलाई तक वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान चलाने हैं और चार जुलाई को वृहद वृक्षारोपण सरकार में और संगठन में किया जाना है । हर बूथ पर 10-10 पेड़ लगाए जाएं इसे पार्टी ने एक अभियान के रूप में लिया है। इसके अलावा वैक्सीनेशन को लेकर अभियाना चलाना है ।

हर जनपद में हर बूथ में वैक्सीनेशन हो इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्णय लिया और इसका काम सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है। तीसरी लहर से पहले प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक महिला और एक पुरूष वालंटियर तैयार किये जायेंगे जिन्हें पूरा प्रशिक्षण दिया जायेगा, इन्हें किट दी जायेगी। उनके पास अगर कोई संक्रमित आता है तो उसकी जांच कर सकें और उन्हें उचित अस्पताल में भर्ती कराया जा सके। यह अभियान पार्टी लेकर चल रही है और इसी के लिए हम सभी का प्रवास है जिसमें विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...