1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. क्या गौतम अडानी छीन लेंगे मुकेश अंबानी का ताज? बने एशिया के दूसरे बड़े रईस

क्या गौतम अडानी छीन लेंगे मुकेश अंबानी का ताज? बने एशिया के दूसरे बड़े रईस

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़े के अनुसार गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गये है। गौतम अडानी ने चीन के झोंग शानशान को पछाड़ कर यह गौरव हासिल किया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक इस समय गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़े के अनुसार गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गये है। गौतम अडानी ने चीन के झोंग शानशान को पछाड़ कर यह गौरव हासिल किया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक इस समय गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर की है। बता दें कि बीते कुछ महीने में अडानी की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। अडाणी पोर्ट, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी गैस समेत अडानी की कई और कंपनियों के शेयर में बीते एक साल में तेजी से उछाल आया है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

बता दें इस समय भारत के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर उनकी कुल संपत्ति 76.5 अरब डॉलर आंकी गई है। वहीं, दुनिया की बात करें तो इस समय मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों के सूची में 13वें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस साल 176 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ है। इससे पहले मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में आते थे।

मुकेश अंबानी के ताज को खतरा

बता दें कि एशिया के सबसे अमीर शख्स बनने के लिए मुकेश अंबानी को काफी वर्षों का सफर तय करना पड़ा था। इसमें उनके पिता धीरूभाई अंबानी का अहम योगदान माना जाता है। हालांकि मुकेश अंबानी व अनिल अंबानी के बीच संपत्ति विवाद का मुद्दा बना था। इसके बाद मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी को अपने दूरदर्शी फैसले से पूरे विश्वपटल पर लाकर खड़ा कर दिया है। देश में जारी लॉकडाउन के बीच मुकेश अंबानी अपने कंपनी के शेयर काफी अंश कुछ कंपनियों को बेचा है।

कोरोना महामारी के जारी कहर ​के बीच साल 2021 में जिस तरह से गौतम अडानी की संपत्ति में इजाफा हुआ है और उनकी नेटवर्थ बढ़ी है। उससे कई लोग अनुमान लगा रहे है कि जल्द ही अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स होने का ताज पहन सकते हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर है, तो वहीं, मुकेश अंबानी की दौलत 76.5 अरब डॉलर है। यानी अडानी मुकेश अंबानी से सिर्फ 10 अरब डॉलर दूर हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

अडानी की संपत्ति में जबरदस्त इजाफाः ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडाणी का कुल नेट वर्थ 66.5 बिलियन डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 32.7 डॉलर का इजाफा हुआ है। अडाणी ग्रुप की छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है। अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी गैस, अडाणी पोर्ट, अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर आसमान छू रहे हैं।

देखें दुनिया के धनकुबेरों की सूची

बात करें धरती के सबसे अमीर शख्सों की तो दुनिया के सबसे अमीर शख्स फिलहाल अमेजन के जेफ बेजोस है। ब्लूमबर्ग के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 188 बिलियन डॉलर के करीब है। बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 159 बिलियन डॉलर आंकी गई है। अमेरिका के एलन मस्क अमीरो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। और एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेट्स अब चौथे नंबर पर हैं। जबकि फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग पांचवें स्थान पर आ गए हैं। चीन के शानशान को पछाड़ अडानी बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर बने हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...