1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Winter Visit : सर्दियों में करें इन जगहों की सैर , बिता सकते हैं सुकून भरे पल

Winter Visit : सर्दियों में करें इन जगहों की सैर , बिता सकते हैं सुकून भरे पल

सर्दियों के मौसम में घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए भारत में कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थल है। इन स्थलों पर सर्दियों मौसम खुशनुमा रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Visit these places in winter : सर्दियों के मौसम में घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए भारत में कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थल है। इन स्थलों पर सर्दियों मौसम खुशनुमा रहता है। ऐतिहासिक महत्व रखने वालों इन स्थलों की यात्रा करने से मंदिरों, खंडहरों और पहाड़ियों के मनोहर दृश्य मन को छू लेते है। इन स्थलों पर आप नाइटलाइफ का लुत्फ भी उठा सकते है। यहां मध्यम तापमान होता।  इन इन स्थलों पर सर्दियों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और फेस्टिवल भी होते हैं।

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव की जब विदेश में लगी लॉटरी, पर मेरे जीतने का चांस था जीरो

हम्पी
कर्नाटक के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक हम्पी बेहद शांत जगह है। यहां के दृश्यों के बीच आप सुकून के पल बिता सकते हैं। यह जगह कई प्राचीन मंदिरों, खंडहरों और पहाड़ियों का घर है। यहां एक बार जाने के बाद आपको दोबारा जाने का मन जरूर करेगा। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।
आप यहां सर्दियों में जा सकते हैं क्योंकि इस समय यहां मध्यम तापमान होता है।

पुदुचेरी
दिसंबर और जनवरी के बीच सर्दियों से बचने के लिए पर्यटक पुडुचेरी जाना खूब पसंद करते हैं।
यहां पर्यटक शांत समुद्र तटों, सुरम्य सड़कों, फ्रांसीसी शैली की इमारतों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। यहां सर्दियों का तापमान आमतौर पर 22-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। आप यहां अपने दोस्तों के साथ आकर नाइटलाइफ का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

जयपुर
आप भारत के गुलाबी शहर जयपुर की यात्रा कर सकते हैं। यहां का तापमान 15-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और यहां आकर आप कई शानदार जगह घूम सकते हैं। इनमें जल महल, हवा महल, एम्बर किला और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जैसी कई जगहें शामिल हैं। इसके साथ ही सर्दियों में यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और फेस्टिवल भी होते हैं, जिनका आप आनंद ले सकते हैं।Winter Winter

पढ़ें :- IRCTC Tour Package : नॉर्थ ईस्ट की घाटियों का नजारा देखना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी लाया है आपके लिए शानदार पैकेज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...