1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Baldness: उम्र बढ़ने के साथ-साथ आखिर लड़के ही क्यों होते हैं गंजे, लड़कियों के क्यों नहीं झड़ते इतने बाल

Baldness: उम्र बढ़ने के साथ-साथ आखिर लड़के ही क्यों होते हैं गंजे, लड़कियों के क्यों नहीं झड़ते इतने बाल

पर क्या आप जानते है सिर्फ आदमी ही क्यों गंजेपन का शिकार होते है जबकि महिलाओं को नहीं होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाएं को गंजेपन की समस्या नहीं होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बढ़ती उम्र और समय बे समय अनहेल्दी खाना खाने का नतीजा कई लोगों के बाल झड़ने शुरु हो जाते है कुछ दिन में वहीं लोग गंजेपन (Baldness) का शिकार हो जाते है। पर क्या आपने एक बात को गौर किया है गंजेपन का शिकार सिर्फ लड़के या पुरुष ही होते है।

पढ़ें :- Maggi Panipuri Video: महिला ने पानी पूरी में मटर की जगह डाली मैगी, और फिर किया ...

कभी आपने किसी महिला को गंजेपन (Baldness) की समस्या से जूझते हुए देखा है। पर क्या आप जानते है सिर्फ आदमी ही क्यों गंजेपन का शिकार होते है जबकि महिलाओं को नहीं होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाएं को गंजेपन (Baldness) की समस्या नहीं होती है।

नार्वे की एक यूनिवर्सिटी की स्टडी के अनुसार लड़कों और पुरुषों में बालों के उगने और झड़ने की बड़ी वजह शरीर में बनने वाले हर्मोन के उत्पादन में परिवर्तन है। सिर में बाल उगने के लिए यौन हर्मौनल कहा जाने वाला टेस्टोस्टेरॉन जिम्मेदार होता है।

यह हर्मोन लड़कों में पाए जाने वाले एंड्रोजन हर्मोन ग्रुप का हिस्सा है। जब शरीर में यह हर्मोन बनना कम हो जाता है तो लड़कों में बाल झड़ने लग जाते है। जितना अधिक कम होता जाता है बाल उतना ही झड़ते जाते है।

वहीं महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा काफी कम पाई जाती है। इसके साथ ही उनमें एस्ट्रोजन नाम का हर्मोन भी रिलीज होता है। इन दोनो कारणों से महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन के डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन में बदलने की स्पीड कम होती है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

जिसके चलते उनमें गंजेपन (Baldness) की परेशानी नहीं देखी जाती। हालंकि मीनोपॉज या प्रेगनेंसी के दौरान कुछ समय के लिए उनके बाल झड़ने शुरु हो जाते है, लेकिन वह केवल अस्थाई दौर होता है। इसके अलावा मानसिक तनाव, बढ़ती उम्र या कोई बीमारी जैसी दिक्कतें शामिल हैं। इसके चलते महिलाओं के बाल झड़ने लगते है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...