HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Women Asia Cup Final 2022: भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए श्रीलंका के बल्लेबाल, 25 रन भी 7 खिलाड़ी लौटे पवेलियन

Women Asia Cup Final 2022: भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए श्रीलंका के बल्लेबाल, 25 रन भी 7 खिलाड़ी लौटे पवेलियन

विमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। लेकिन श्रीलंका का ये फैसल गलत साबित हो रहा है। श्रीलंका की आधे से ज्यादा खिलाड़ी महज 19 रन पर ही पवेलियन लौट चुके हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Women Asia Cup Final 2022: विमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। लेकिन श्रीलंका का ये फैसल गलत साबित हो रहा है। श्रीलंका की आधे से ज्यादा खिलाड़ी महज 19 रन पर ही पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में भारतीय महिला टीम फाइनल मुकाबले में श्रीलंका पर दबाव बनाती जा रही है। भारत के लिए रेनुका सिंह ने तीन विकेट चटकाए, वहीं कप्तान अट्टापट्टू समेत दो बैटर रन आउट हुईं। 7वें ओवर में श्रीलंका को 6ठां झटका 18 के स्कोर पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने दिया।

पढ़ें :- नूपुर शर्मा, टी राजा समेत कई नेताओं की हत्या की साजिश, आरोपी मौलवी सूरत से गिरफ्तार

श्रीलंका ने जीता था टॉस
बता दें कि, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। श्रीलंका की टीम फाइनल में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है, राधा यादव की जगह दयालन हेमलता को जगह मिली है।

भारत विमेंस (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

श्रीलंका विमेंस (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...