1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. World Environment Day 2023: 5 जून को मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस , जानें थीम

World Environment Day 2023: 5 जून को मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस , जानें थीम

जगत के जीवन का आधार पर्यावरण इसकी की रक्षा और संवर्धन करना हम सब का  कर्तव्य है। इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए, विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

World Environment Day 2023 : जगत के जीवन का आधार पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन करना हम सब का  कर्तव्य है। इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए, विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। एक ऐसा विश्वव्यापी अवसर है जो मानव जाति को पर्यावरण के प्रति जागरूकता और क्रियाशील होने के लिए दुनियाभर के अरबों लोगों को एकजुट करता है। भारत देश दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था है। इस दृष्टिकोण से आने वाले प्रत्येक वर्ष हमारे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हम दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश हैं इसलिए हमारी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी अधिक है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

पर्यावरण दिवस को पहली बार 1974 में ‘ओनली वन अर्थ’ विषय के साथ शुरू किया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल एक नई थीम के साथ आता है।  संयुक्त राष्ट्र सभा ने 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की, जो मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन का पहला दिन था।

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल दुनिया भर के लोगों को यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि हम अपने पर्यावरण को किस तरह से नुकसान पहुंचा रहे हैं, कैसे हमने अपने पर्यावरण के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ दिया है और इस नुकसान को दूर करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...