1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WPL 2023: बल्ले पर धोनी का नाम लिखकर उतरीं किरण ने खेली तूफानी पारी, जानिए कैसे क्रिकेट में आईं?

WPL 2023: बल्ले पर धोनी का नाम लिखकर उतरीं किरण ने खेली तूफानी पारी, जानिए कैसे क्रिकेट में आईं?

महिला प्रीमियर लीग में रविवार को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने एक गेंद शेष रहते ही गुजरात जाएंट्स को तीन विकेट से हराकर मैच को जीत लिया। इस मैच में यूपी की ग्रेस हैरिस ने 26 गेंदों में 59 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

 WPL 2023:  महिला प्रीमियर लीग में रविवार को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने एक गेंद शेष रहते ही गुजरात जाएंट्स को तीन विकेट से हराकर मैच को जीत लिया। इस मैच में यूपी की ग्रेस हैरिस ने 26 गेंदों में 59 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। हालांकि, इस जीत की बुनियाद किरण नवगिरे (Kiran Navagire) ने रखी थी। उन्होंने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 53 रन बनाए थे।

पढ़ें :- आईपीएल 2024 के सबसे महंगे कप्तान हैं पैट कमिन्स, जानें बाकी टीमों के कप्तानी की फीस

किरण (Kiran Navagire)  की इस शानदार पारी की सभी तारीफ कर रहे हैं। किरण (Kiran Navagire)  ने अपनी इस शानदार पारी के साथ ही अपने बल्ले से फैंस का ध्यान खींचा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो किरण को कोई स्पॉन्सर नहीं मिला तो उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम शॉर्ट फॉर्म में एमएसडी (MSD) और उनका जर्सी नंबर 07 (सात) लिखकर मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं थी। दरअसल, किरण एक बेहद गरीब परिवार से आती हैं। हालांकि, क्रिकेट में उनके नाम कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड हैं। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि एथलेटिक्स की दुनिया में भी किरण नाम कमा चुकी हैं।

धोनी को आदर्श मानती हैं किरण
बताया जा रहा है कि किरण (Kiran Navagire)  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  को अपना आदर्श मानती हैं। धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  की वजह से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और वही उनके आदर्श हैं। 2011 वनडे विश्व कप में भारत की जीत के बाद किरण ने धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  को फॉलो करना शुरू किया था। किरण बताती हैं कि उन्हें महिला क्रिकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने पुरुषों को ही सिर्फ क्रिकेट खेलते देखा था। इसके बाद किरण ने गांव के लड़कों के साथ ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। इस तरह धीरे-धीरे किरण का क्रिकेट के प्रति लगाव बढ़ा और अब वह सुपरस्टार बन चुकी हैं। बल्ले पर भी किरण ने अपने आदर्श धोनी का नाम ही लिखा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...