1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Xiaomi Electric Car : आ गई Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार , कंपनी ने साथ ही शुरू की डिलीवरी

Xiaomi Electric Car : आ गई Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार , कंपनी ने साथ ही शुरू की डिलीवरी

Xiaomi ने गुरुवार रात बीजिंग में औपचारिक रूप से अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कार - नई स्पीड अल्ट्रा 7 (SU7) सेडान - चाइना मार्केट में लॉन्च की।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Xiaomi Electric Car : Xiaomi ने गुरुवार रात बीजिंग में औपचारिक रूप से अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कार – नई स्पीड अल्ट्रा 7 (SU7) सेडान – चाइना मार्केट में लॉन्च की। इस कार की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है। कंपनी ने Xiaomi EV की डिलीवरी भी शुरु कर दी है। यह इलेक्ट्रिक कार Tesla और BYD को टक्कर देगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

लोकप्रिय चीनी स्मार्टफोन ब्रांड के संस्थापक और सीईओ लेई जून ने कहा कि कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन देश में 215,900 युआन ($29,874) से 299,900 युआन ($41,497) तक बिकेगा।

शुरुआती कीमत टेस्ला की मॉडल 3 सेडान से लगभग 4,000 डॉलर सस्ती है, जिसकी चीन में कीमत 245,900 युआन से शुरू होती है।

एलॉय व्हील
Xiaomi SU7 EV चार वेरिएंट में पेश की गई है, जिसमें पहला एंट्री लेवल SU7 वेरिएंट, दूसरा SU7 प्रो वैरिएंट, तीसरा SU7 मैक्स वेरिएंट और चौथा SU7 लिमिटेड फाउंडर्स एडिशन के नाम से आएगा। इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4,997mm, चौड़ाई 1,963mm, ऊंचाई 1,455mm और व्हीलबेस 3,000mm है। सभी वेरिएंट में 19-इंच के मिशेलिन एलॉय व्हील स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे।

700 किलोमीटर की रेंज देगी
इस इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक दिए गए हैं। इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट के लिए 73.6 kWh पैक और टॉप- ऑफ-द-लाइन मॉडल के लिए बड़ा 101 kWh पैक मिलता है। कंपनी के अनुसार, बैटरी एक बार चार्ज करने पर कम से कम 700 किलोमीटर की रेंज देगी। इसकी टॉप स्पीड 265Kmph है। यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 2.78 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...