1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Xiaomi TV S Mini LED : इस दिन भारत में  होगा  Xiaomi TV S मिनी LED सीरीज लॉन्च , जानें फीचर्स और कीमत

Xiaomi TV S Mini LED : इस दिन भारत में  होगा  Xiaomi TV S मिनी LED सीरीज लॉन्च , जानें फीचर्स और कीमत

भारत में Xiaomi TV S Mini LED सीरीज का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि ये नया टीवी लाइनअप अगले महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। तो आइए जानते हैं, ये टीवी कब लॉन्च होगा, इसमें कौन-कौन से फीचर्स होंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Xiaomi TV S Mini LED : भारत में Xiaomi TV S Mini LED सीरीज का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि ये नया टीवी लाइनअप अगले महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। तो आइए जानते हैं, ये टीवी कब लॉन्च होगा, इसमें कौन-कौन से फीचर्स होंगे। नई लाइनअप क्वांटम मैजिक्यू तकनीक (Quantum Magique Technique) द्वारा संचालित होगी, जिसका उद्देश्य समृद्ध रंगों, बेहतर कंट्रास्ट और अधिक आकर्षक देखने का अनुभव प्रदान करना है।

पढ़ें :- Oracle Lays Off : आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओरेकल ने अचानक 30,000 कर्मचारियों को निकाला , 12,000 भारतीय शामिल

हालांकि विस्तृत स्पेसिफिकेशन अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह सीरीज़ बेहतर पिक्चर क्वालिटी और उन्नत डिस्प्ले परफॉर्मेंस (Advanced Display Performance) पर फोकस करेगी। फीचर्स और कीमत सहित अन्य जानकारी लॉन्च के समय घोषित की जाएगी। कीमतों की घोषणा अभी बाकी है।

हाल ही में खबरें आई हैं कि Xiaomi अपने इकोसिस्टम को भारत में और बड़ा करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी अब सिर्फ स्मार्टफोन तक ही नहीं, बल्कि फ्रिज और एयर कंडीशनर जैसी डिवाइसेज भी लाने वाली है। कंपनी ने पहला कदम भी उठा लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...