HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : इंडिया गेट पर रसियन गर्ल से युवक ने की ऐसी हरकत, भड़के यूजर्स बोले-दिल्ली पुलिस क्या आप इस पर कर सकते हैं कार्रवाई?

Viral Video : इंडिया गेट पर रसियन गर्ल से युवक ने की ऐसी हरकत, भड़के यूजर्स बोले-दिल्ली पुलिस क्या आप इस पर कर सकते हैं कार्रवाई?

सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के लिए अक्सर लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। इनकी वजह दूसरों की जिंदगी खतरे में आज जाती या कोई असहज हो जाता है। लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं होती। उन्हें तो बस चंद लाइक्स और फॉलो चाहिए होते हैं। मगर कई मामलों में देखा गया है कि कुछ भारतीय जबरदस्ती या बिना इजाजत लिए विदेशियों के साथ वीडियो बनाते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के लिए अक्सर लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। इनकी वजह दूसरों की जिंदगी खतरे में आज जाती या कोई असहज हो जाता है। लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं होती। उन्हें तो बस चंद लाइक्स और फॉलो चाहिए होते हैं। मगर कई मामलों में देखा गया है कि कुछ भारतीय जबरदस्ती या बिना इजाजत लिए विदेशियों के साथ वीडियो बनाते हैं। जिससे देश की छवि तो दुनिया में खराब होती ही है। ऐसे वीडियो को लेकर भी बहस शुरू हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली के इंडिया गेट (India Gate) से सामने का तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक जबरन रूसी लड़की (Russian Girl) को फॉलो करके उसके आसपास डांस कर रहा है। इसने भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें :- Viral video: वास्को डी गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस में सांप निकलने से हड़कंप, यात्री ने वीडियो शेयर कर की शिकायत

पढ़ें :- Viral video: कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में गार्डो ने मिलकर तीमारदार को पीटा, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो

क्या है वीडियो में?

वीडियो में दिख रहा है कि महिला इंडिया गेट के पास अपने दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाती रही है। तभी एक अजनबी युवक अचानक से वहां आकर उसके पर्सनल स्पेस में घुसकर नाचना शुरू कर देता है। वह उसके करीब आकर डांस करता है जिससे महिला असहज हो जाती है। वह वहां से दूर हटती है लेकिन युवक उसके पीछे-पीछे जाता है और डांस करना जारी रखता है। रूसी महिला को साफतौर पर उसकी हरकतों से परेशान होते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को सचिन राज वायरल अकाउंट से 21 सितंबर को शेयर किया गया था। लेकिन अब यह वायरल हो रहा है। यूजर ने कैप्शन में विदेशी पर्यटक के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

यूजर्स ने क्या कहा वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने गुस्सा निकाला है। एक यूजर ने दिल्ली पुलिस से इसपर ऐक्शन लेने की मांग की है। एक यूजर ने लिखा कि ‘किसी दिन मिल मत जाइयो इंडिया गेट पर। तेरी खाल उतार दूंगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘दिल्ली पुलिस क्या आप कृपया इसपर कार्रवाई कर सकते हैं? क्योंकि वह विदेशी लोगों को परेशान कर रहा है। इस तरह की गतिविधियां हमारे देश के लिए गलत संदेश हैं।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...