1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi cabinet: सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, इको टूरिज्म बोर्ड के गठन समेत इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Yogi cabinet: सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, इको टूरिज्म बोर्ड के गठन समेत इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में आज कैबिनट की बैठक हुई। इस कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों के गठन को मंजूरी दी गई। इसमें यूपी इको टूरिज्म के गठन को मंजूरी दी गई। इसमें पर्यटन, वन, सिंचाई, उद्यान, जल, कृषि, ग्रामीण, आयुष, नगर विकास, परिवहन सहित 10 विभाग शामिल होंगे। इसके अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi cabinet: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में आज कैबिनट की बैठक हुई। इस कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों के गठन को मंजूरी दी गई। इसमें यूपी इको टूरिज्म के गठन को मंजूरी दी गई। इसमें पर्यटन, वन, सिंचाई, उद्यान, जल, कृषि, ग्रामीण, आयुष, नगर विकास, परिवहन सहित 10 विभाग शामिल होंगे। इसके अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम फैसले…
. यूपी के नए जेल मैन्युअल को मंजूरी दी गई है।
. औद्योगिक विकास यानी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नई पॉलिसी को मंजूरी दी गई है।
. रामपुर में नए फायर स्टेशन के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।
. जल विधुत निगम और जवाहर निगम को किया गया मर्ज।
. नगर विकास के कई प्रस्ताव पर मुहर लगी है।
. कुकरैल में नाइट सफारी पार्क को मंजूरी दी गई है।
. नगर विकास विभाग द्वारा नगर पंचायतों के विस्तारीकरण को मंजूरी दी गई।
. जनवरी में होने वाली 10 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए निर्देश दिए गए।
. पर्यटन विभाग द्वारा इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के गठन को मंजूरी।
. प्रतापगढ़ नगर में मांधाता बाजार नगर पंचायत के गठन का प्रस्ताव हुआ मंजूर।
. जेल की चार श्रेणी होंगी। श्रेणी ए की जेल में 2000 से अधिक बंदी, बी में 2000 से 1500, सी में 1500 से 1000 और श्रेणी डी में 1000 से कम बंदी रहेंगे।
. पहले बंदी स्वयं के खर्च से दाढ़ी बनवाते थे, अब सार्वजनिक व्यवस्था रहेगी। कारागार उच्च सुरक्षा वाले होंगे।
.  महिला बंदी मंगलसूत्र व सलवार सूट पहन सकेंगी।
– गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जाएगा। जेल में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिये शिक्षकों की व्यवस्था होगी। चिल्ड्रन पार्क बनाएंगे। शाम को चाय बिस्कुट मिलेगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...