HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने साढ़े चार साल में स्थापित किए विकास के नए आयाम : Dr. Dinesh Sharma

योगी सरकार ने साढ़े चार साल में स्थापित किए विकास के नए आयाम : Dr. Dinesh Sharma

यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने कहा कि  वर्तमान सरकार ने  उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त बनाने का काम किया है। इस सरकार ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को सुशासन दिया है। उन्होंने कहा कि पहले हाल ऐसा था कि मकान खाली है का नारा देकर अराजकतत्व द्वारा मकान में रहने वाले शान्तिप्रिय लोगों को मकान से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सहारनपुर। यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने कहा कि  वर्तमान सरकार ने  उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त बनाने का काम किया है। इस सरकार ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को सुशासन दिया है। उन्होंने कहा कि पहले हाल ऐसा था कि मकान खाली है का नारा देकर अराजकतत्व द्वारा मकान में रहने वाले शान्तिप्रिय लोगों को मकान से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था।

पढ़ें :- इस्तीफे के बाद पूर्व CM केजरीवाल ने उठाया बड़ा कदम; ऐसे खुद को साबित करेंगे ईमानदार!

डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने कहा कि शाम पांच बजते ही माताएं बहने इस डर से घरों में चली जाती थी कि  कही उनके सम्मान को चोट ना  पहुच जाए। वर्तमान सरकार के साढे चार साल में माफिया गुन्डों और अराजक तत्वों की हिम्मत नहीं है कि माताए बहनों की तरफ नजर उठाकर देख लें। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के शिलान्यास समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय (Raja Mahendra Pratap University in Aligarh) , आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय (Maharaja Suheldev University) सहित 12 विश्वविद्यालय आरंभ करने औपचारिकता पूरी करने के बाद आज यहां इस यूनिवर्सिटी की शुरुवात हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 1217631 विद्यार्थियों के खाते में 458.66 करोड रुपए की छात्रवृत्ति हस्तांतरित की है। पहले  2016-17 में  अनुसूचित  जाति के बच्चों की छात्रवृत्ति को रोकने का काम किया गया था। मुख्यमंत्री ने उसको दोबारा आरंभ किया है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में चीनी की चलती हुई मिलें  या तो बेच दी जाती थी , बन्द कर दी जाती थीं।  वर्तमान सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल में सभी 119 चीनी मिल लगातार चली हैं। प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। साढे चार साल के शासन में 11 लाख करोड़ की अर्थ व्यवस्था आज 22 लाख करोड़ रुपए की हो गई है।

चार साल पहले यूपी में बेरोजगारी की दर 17.4 प्रतिशत थी वह चार साल में घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई है। सरकार ने साढ़े चार लाख लोगों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत नौकरी दी है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यहां दंगाईयों का काम नहीं होगा बल्कि पढ़ने वाले छात्र आएंगे। यहां पर रोजगार का सृजन होगा व रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी। यह विश्वविद्यालय इस पूरे क्षेत्र के वातावरण को बदलने का काम करेगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का धन्यवाद दिया कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 100 माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की स्वीकृति दी है।

पढ़ें :- PM मोदी के US दौरे से मिली बड़ी कामयाबी, भारत वापस लौटेगा प्राचीन 'खजाना'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...