HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. सचिन तेंदुलकर फिर अस्पताल में भर्ती, हाल ही में हुए थे कोरोना पॉजिटिव

सचिन तेंदुलकर फिर अस्पताल में भर्ती, हाल ही में हुए थे कोरोना पॉजिटिव

टीम इंडिया के पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर के दी है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर के दी है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं।

पढ़ें :- T20 WC टीम में जगह न मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात

बता दें कि सचिन तेंदुलकर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया था और वो जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे थे। सचिन ने ट्वीट कर कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं।

मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। इसके साथ ही सचिन ने 2011 विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और साथी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...