1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा बड़ा धन लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

11 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा बड़ा धन लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ होगा। आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ पैतृक सम्पत्ति विवाद दूर होगा। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। मैनुफैक्टरिंग सेजुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। विवाद से दूर रहें।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशिफल 

आज अफसर के साथ विवाद हो सकता है। खर्च सावधानी से करें। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमी अच्छा समय बितायेंगे। आज किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। आपके कुछ काम प्रभावित होंगे। लालच से आपको बचना चाहिये। युवाओं की कोशिश कामयाब होगी। नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशिफल 

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने रूतबे का दुरुपयोग न करें। जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। जोखिम लेने से बचें। कोई कीमती सामान खो सकता है। किसी से विवाद होने आशंका है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। जीवनाथी के साथ मधुरता रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशिफल 

आपको धन लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। जमीन-सम्पत्ति को लेकर होने वाले विवादों का हल निकलेगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज का दिन आपके लिये खुशनुमा रहने वाला है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी।

सिंह राशिफल 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में नए सौदे होने के योग बन रहे हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको सतर्क रहना होगा। बिजी रहने के बावजूद आज घूमने के लिये जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नये सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। बेवजह खर्च न करें।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कन्या राशिफल 

धन संबंधी तनाव दूर होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्राइवेट जॉब वालों को अपनी सर्विस की चिंता हो सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खानपान में लापरवाही न करें। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। पेट से जुड़ी की समस्या हो सकती है।

तुला राशिफल 

दफ्तर में सहयोगी कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। मौसम परिवर्तन से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने प्रयास में कमी न आने दें। अनजान लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी।

वृश्चिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बनेंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शासकीय काम में आपको सफलता मिलेगी। कारोबार को आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े सौदे हो सकते हैं। रुकी हुई रकम मिल सकती है। नए काम से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशिफल 

आज का दिन उलझन में बीतेगा। कारोबार में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। मानसिक शान्ति में कमी रहेगी। धन संबंधी समस्या हो सकती है। बोलचाल के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। रिश्तेदारों के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। खर्च सावधानी से करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

मकर राशिफल 

आज आप निवेश कर सकते हैं। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। कारोबार के लिए ऋण ले सकते है। अपने साझेदारों पर नजर रखें।  परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपके सामाजिक मेलजोल में वृद्धि होगी। सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों की छवि बहुत अच्छी होगी। अचानक यात्रा का प्लान बनेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशिफल 

युवाओं को नौकरी मिल सकती है। तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं। आपको कोई भ्रम में डाल सकता है। अपने विवेक से फैसले लें।  यात्रा को टालें। दफ्तर में काफी दबाव रहेगा। बुजुर्गों से बहसबाजी न करें। आपके काम अन्तिम समय में खराब हो सकते हैं। किसी मित्र की वजह से नुकसान हो सकता है। जोखिम न लें। कुसंगति से दूर रहें।

मीन राशिफल 

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित  करेगा।कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय की मंदी दूर होगी। धन लाभ हो सकता है। सभी कार्य उत्साह से करेंगे। परिवार से जुड़े सामान खरीदने में आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी से अनबन हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...