1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 12 साल के बच्चे पर लगा नाबालिग लड़की को गर्भवती करने का आरोप, मुकदमा दर्ज, जानें पूरा प्रकरण

12 साल के बच्चे पर लगा नाबालिग लड़की को गर्भवती करने का आरोप, मुकदमा दर्ज, जानें पूरा प्रकरण

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक 12 वर्षीय लड़के के खिलाफ 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से गर्भवती करने के आरोप लगाया है। इसके बाद पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के पेट में दर्द होने की शिकायत की। उसके बाद बच्ची के माता-पिता ने उसे राजा मीरासुदर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक 12 वर्षीय लड़के के खिलाफ 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से गर्भवती करने के आरोप लगाया है। इसके बाद पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के पेट में दर्द होने की शिकायत की। उसके बाद बच्ची के माता-पिता ने उसे राजा मीरासुदर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

पढ़ें :- WhatsApp ने भारत सरकार को दी धमकी, कहा-देश छोड़ देंगे, पर नहीं तोड़ेंगे एन्क्रिप्शन

तमिलनाडु पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में दाखिल कराने पर पता चला कि बच्ची नौ माह की गर्भवती है। उसी दिन उसने एक बच्ची को जन्म दिया। तंजावुर महिला पुलिस स्टेशन को अस्पताल ने सूचित किया। उसकी स्थिति के लिए एक 12 वर्षीय लड़का जिम्मेदार था। इसके बाद पुलिस ने लड़के पर पॉक्सो एक्ट की दो धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। लड़के को बाल सुधार गृह भी भेज दिया गया है।

इस बीच, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या लड़की की गर्भावस्था के लिए कोई और भी जिम्मेदार था। यह भी कि परिवार और लड़की गर्भावस्था के बारे में जाने बिना कैसे चले गए?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...