1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. फ्रांस के स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने चलाई गोलियां, हेडमास्टर और शिक्षिका पर हमला

फ्रांस के स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने चलाई गोलियां, हेडमास्टर और शिक्षिका पर हमला

फ्रांस में स्कूल के अंदर गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। दक्षिणी फ्रांस के ऑबेन (Aubagne) शहर स्थित जोसेफ-लाकानल मिडिल स्कूल में बीते 12 अक्टूबर को 14 साल के एक छात्र ने कथित तौर पर शिकार करने वाली बंदूक से कई गोलियां चलाईं। इस घटना में स्कूल के हेडमास्टर और एक शिक्षिका घायल हो गए। जबकि तीसरे व्यक्ति को गोली के छर्रे से मामूली चोट आई। इस घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल बन गया।

By Sushil Sah 
Updated Date

फ्रांस। फ्रांस में स्कूल के अंदर गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। दक्षिणी फ्रांस के ऑबेन (Aubagne) शहर स्थित जोसेफ-लाकानल मिडिल स्कूल में बीते 12 अक्टूबर को 14 साल के एक छात्र ने कथित तौर पर शिकार करने वाली बंदूक से कई गोलियां चलाईं। इस घटना में स्कूल के हेडमास्टर और एक शिक्षिका घायल हो गए। जबकि तीसरे व्यक्ति को गोली के छर्रे से मामूली चोट आई। इस घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल बन गया।

पढ़ें :- आजम खान से ईडी की चार सदस्यीय टीम ने रामपुर जेल में की पूछताछ, कई करीबियों से हो चुके हैं सवाल

गिटार के कवर में छिपाकर लाया था बंदूक

शुरूआती जांच के मुताबिक, आरोपी छात्र बंदूक को गिटार रखने वाले कवर में छिपाकर स्कूल के अंदर लाया था। बता दें कि सुबह करीब 9 बजे के बाद उसने स्कूल की पहली मंजिल पर गोली चलाई, जिससे हेडमास्टर और एक शिक्षिका के पैरों में चोटें आईं। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर पहुंचा और वहां भी गोलियां चलाईं। एक गोली कक्षा में लगी। जिससे बोर्ड को नुकसान पहुंचा और कुछ विद्यार्थियों को छर्रों से मामूली चोटें आईं।

स्कूल के कर्मचारी ने छात्र को किया काबू

गोलीबारी के दौरान स्कूल के एक कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए आरोपी छात्र को काबू में करते हुए उसके हाथ से बंदूक छीन ली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, घायल हेडमास्टर और शिक्षिका की हालत गंभीर नहीं थी और उनकी जान को फिलहाल कोई खतरा नहीं बताया गया।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी का नया दावा, बोले- राष्ट्रपति कार्यालय ने नहीं किया खंडन

हत्या की कोशिश के आरोप में जांच

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मार्सेई के अभियोजक कार्यालय ने हत्या की कोशिश के आरोप में जांच शुरू की। रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी छात्र और उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र बंदूक स्कूल में कैसे लेकर पहुंचा और गोलीबारी के पीछे का उसका क्या उद्देश्य था? बता दें कि फिलहाल, इस घटना के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छात्रों और शिक्षकों को दिया जा रहा मानसिक सहयोग

जैसे ही यह घटना घटी उसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों, उनके परिवारों और शिक्षकों को मनोवैज्ञानिक सहायता देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। वहीं फ्रांस के शिक्षा मंत्री एडुआर गेफ्रे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्कूलों में हिंसा की घटनाओं की निंदा की। अधिकारियों ने यह भी कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर इस गोलीबारी को फ्रांस में चल रहे छात्र प्रदर्शनों से जोड़ने का कोई प्रमाण नहीं पाया गया है।

फिलहाल जांच का मुख्य केन्द्र गोलीबारी के पीछे की वजह, हथियार के स्रोत और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर है। इस घटना ने फ्रांस में शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

पढ़ें :- बेंगलुरु में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की सख्ती, धक्का देकर घसीटा और बसों में भरा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...