HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope of 20 May 2023: वृषभ, सिंह राशि के जातकों का दिन रहेगा शुभ, इन जातकों पर होगी शनिदेव की कृपा

Horoscope of 20 May 2023: वृषभ, सिंह राशि के जातकों का दिन रहेगा शुभ, इन जातकों पर होगी शनिदेव की कृपा

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

नए काम की शुरुआत को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। शरीर स्वस्थता भी आपके उत्साह को दोगुना कर देगी। करीबी मित्रों के साथ समारोह में जाना हो सकता है। दोपहर के बाद किसी कारण से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में ध्यान रखें। मन को खुश रखने का प्रयास करें ।

पढ़ें :- 09 मई 2024 का राशिफलः आर्थिक मामलों के हिसाब से इन राशियों का दिन शुभ रहेगा

वृषभ राशिफल

परिवार के लोगों से आप आवश्यक चर्चा करेंगे। घर की मरम्मत शुरू करा सकते हैं। मां का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। दोपहर के बाद सामाजिक कामों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रों से लाभ होगा। संतान से कोई शुभ सूचना मिलेगी। नई मित्रता से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ की संभावना है।

मिथुन राशिफल

कारोबारी क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा। दोनों जगहों पर आवश्यक चर्चाओं में व्यस्त रहने वाले हैं। काम का भार बढ़ने से सेहत में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु दोपहर के बाद आपकी सेहत में सुधार होगा। जान पहचान वालों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी। घूमने जाने का योग बनेगा।

कर्क राशिफल

आज कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। नए लोगों के साथ अच्छा सामंजस्य रहेगा। नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। आज ऐसा महसूस होगा कि आपके प्रयास गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हों। तबियत भी कमजोर रहेगा। क्रोध अधिक रहेगा परंतु दोपहर के बाद शारीरिक ताजगी महसूस करेंगे। मीटिंग में व्यस्त रहने वाले हैं।

सिंह राशिफल

आज दिन की शुरुआत में किसी बात को लेकर गुस्से में रह सकते हैं। दोपहर बाद हालत में सुधार होगा। परिवार में भी आनंददायक वातावरण होगा। जॉब कर रहे लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। बिजनेस में कुछ बड़ा प्लान करेंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

कन्या राशिफल

आज नए काम शुरू करने से बचें। यात्रा को टालें। धार्मिक क्षेत्र में मन लगेगा। लाभ के योग है।सेहत में शिथिलता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। इससे आपका काम बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखें। बिजनेस में पार्टनर से बहसबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशिफल 

आज दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। चिंता दूर होगी। विद्यार्थी सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। यात्रा की संभावना बन रही है। दोपहर के बाद आप वाणी पर नियंत्रण रखें। छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। नए काम की शुरुआत आज ना ही करें।

वृश्चिक राशिफल

आपके साथ आज आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। छोटी यात्रा की संभावना है। पार्टी आयोजन के लिए समय शुभ है। दोपहर के बाद मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ यात्रा का आयोजन कर पाएंगे। बाहर खाने-पीने का मज़ा ले पाएंगे। आज अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। परिवार के साथ समय अच्छा कटेगा।

धनु राशिफल

सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। अधिक मेहनत के बाद भी काम में सफलता कम मिलेगी। इससे निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। जोखिम न लें। सोच समझकर बात करना आपके लिए हितकर रहेगा। दोपहर के बाद समय आपके अनुकूल हो सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है। लेनदेन सावधानी से करें।

मकर राशिफल

आज आप कुछ अधिक भावुक रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते तनाव न लें। निराशाजनक विचार और काम से दूर रहें। काम में शीघ्र निर्णय ना लें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत में ध्यान रखें। दफ्तर में आज जिम्मेदारी अधिक रहेगी।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कुंभ राशिफल

नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय इंतजार करना चाहिए। दोपहर के बाद किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। स्थायी संपत्ति को लेकर किए जा रही कोशिश में आज सफलता नहीं मिलेगी। छात्रों के लिए दिन मध्यम है। स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है।

मीन राशिफल 

आज किसी से मनमुटाव और तनाव हो सकता है। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक विषय में संभलकर चलें। व्यवसाय के क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...