1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 सितंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों की होगी आर्थिक स्थिति अच्छी, जाने अपनी राशि का हाल

29 सितंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों की होगी आर्थिक स्थिति अच्छी, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। धन संबंधी लंबित काम पूरे जाएंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। आपकी उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज सकारात्मक रहेंगे। नए विचार आएंगे। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशिफल

शत्रुओं के चलते परेशानी हो सकती है। आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा।  कानूनी मामलों में तेजी आएगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अपने रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। जोखिम न लें। सोच समझकर बोलें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। तनाव दूर होगा। किसी समस्या का हल मिलेगा।कारोबार ठीक चलेगा। किसी से मुलाकात हो सकती है। बच्चों के साथ मधुर व्यवहार रखें। प्रभु की आराधना में दिन बिताएं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। रूका हुआ धन मिल सकता है। मित्र के सहयोग से किसी समस्या का हल निकलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा है।किस्मत का सहयोग करेगा। आर्थिक काम पूरे होंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करना होगा। सेहत ठीक रहेगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। अपने कार्य को लेकर आलस्य न करें। निवेश को टालने का प्रयास करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। तनाव दूर होगा।

कर्क राशिफल

अपने विचारों  में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें। आज क्रोध अधिक रहेगा। किसी कार्य के नहीं होने से तनाव में रहेंगे। जरूरी विषय पर फैसला नहीं ले पाएंगे। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  संपत्ति आदि में विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी की सलाह पर अमल करे। विरोधियों से सावधान रहे।  प्रेम प्रसंग में सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य होने का योग बन रहा है।

सिंह राशिफल

आज का दिन शानदार है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी। घर के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।  जीवनसाथी की सलाह मानें। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। मित्रों से भी मदद मिलेगी। अधिक कार्य की वजह से सेहत पर बुरा असर हो सकता है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कन्या राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। तनाव दूर होगा।  परिवार के साथ सामंजस्य रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किस्मत खुल सकती है।  बच्चों या जीवनसाथी से  विवाद ना करें एवं उनकी सलाह मानें। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। उच्चाधिकारियों से मुलाकात होगी। धर्म कर्म में मन लगेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।

तुला राशिफल

आज का दिन बेहतर रहेगा।  पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। संतान को कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी जरूरी काम के लिए परिवार की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। यात्रा होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति संबंधी कार्य में कामयाबी मिलेगी। आज कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जरूरतमंद की मदद करेंगे। अनावश्यक खर्च न करें।

वृश्चिक राशिफल

आज आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से परेशान रहेंगे। कारोबार की स्थिति मंदी रहेगी। छात्रों को लाभ होगा।जरूरी फैसले जल्दबाजी में न करें। किसी बात को लेकर परेशानी बनी रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।  किसी विषय पर जीवनसाथी से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कानूनी मामलों में कुछ समस्या हो सकती है। जरूरी कार्यों में ही खर्च करें। बजट प्रभावित हो सकता है।  किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन बेहद ही शुभ है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। काफी समय से रुका हुई रकम मिलेगी। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको सम्मान मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों से आशीष लें। निवेश करने के पहले ठीक से विचार कर लें। आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे। सोच समझकर खर्च करें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर पाएंगे। अनजान लोगों से मुलाकात के दौरान सावधान रहें। लेनदेन सावधानी से करें।

मकर राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी से विवाद हो सकता है। यात्रा करने का जोखिम न लें। किसी समस्या का हल निकालने में आप आज समर्थ होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी।छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। देर रात तक न जागें। आज आप पुराने मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। पदोन्नति के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशिफल

आज आप सकारात्मक रहेंगे। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। घर या रिश्तेदारों के यहां शुभ कार्य हो सकते हैं। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। विरोधी शांत रहेंगे। आज आप बेहद शांत रहेंगे। आपका सम्मान होगा। लोग आप से प्रभावित रहेंगे। किसी मित्र की मदद करेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी भी विवाद में शामिल न हों। कोर्ट कचहरी के मामले आगे बढ़ेंगे। आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे।

मीन राशिफल

आज आपको सावधान रहना होगा। दिनचर्या में बदलाव होगा। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। तनाव दूर होगा। किसी बाद को लेकर उलझन बनी रहेगी। निगेटिविटी की प्रधानता रहेगी। जीवनसाथी के  बीच तनाव हो सकता है। आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में फिलहाल वक्त  लगेगा। मित्रों की सहायता से आपके काम पूरे जाएंगे। पैरों का दर्द बढ़ सकता है। किसी की बातों से ठेस लग सकती है। जमीन या मकान में निवेश कर सकते हैं। 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...