1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 सितंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, जाने आपकी किस्मत का हाल

23 सितंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, जाने आपकी किस्मत का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

कुछ बड़ा तनाव दूर होगा। पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। बिजली, वाहन आदि के प्रयोग के दौरान सावधानी बरतें।  किसी भी अनजान की बात का भरोसा न करें। लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सगे संबंधियों का आगमन होगा। खुशखबरी मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जोखिम वाले कार्य कर सकेंगे। काम पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। 

पढ़ें :- 19 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग आय से अधिक खर्च करने से बचें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

वृषभ राशिफल 

किसी प्रबुद्ध से मुलाकात होगी। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपकाे धन लाभ होगा। ज्यादा खर्च करने से बचें। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करनी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। काम का दबाव कम रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। आज धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशिफल

जल्दबाजी  न करें। कार्य को लेकर नई योजना बनेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। समाज से जुड़े  कार्य करेंगे।  मान-सम्मान मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार से जुड़ी  चिंता रहेगी। विरोधी चुप रहेंगे। कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। व्यवसाय संबंधी यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। कुसंगति से बचकर रहें। कारोबार ठीक रहेगा। किसी योजना में  निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशिफल 

तनाव दूर होगा। किसी काम को करने के बाद आप थकान महसूस करेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों का परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। विद्यार्थियों का दिन अच्छा गुजरेगा। आज आप का दिन अच्छा गुजरेगा। सामाजिक कार्य में खर्च होंगे।  सरकारी काम पूरे होंगे।सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।  निवेश से लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल

लेन-देन में शीघ्रता न करें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकता है। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। आज किसी फैसले को लेने में आप असहज महसूस करेंगे। नया शुरू करने में जल्दबाजी न करें। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी की बात को माने। बुजुर्गों की सलाह लें। व्यवसाय को लेकर की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। कर्ज की रकम वसूल कर पाएंगे।  लाभ के मौके मिलेंगे। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

पढ़ें :- Mahabharata Facts: हर युग में सच साबित हुए हैं महाभारत के ये 5 सबक

कन्या राशिफल

आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। आसानी से काम बनेंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी।  नए अवसर मिलेंगे। सम्मान हासिल होगा।  मित्रों की मदद कर सकेंगे। मन में उत्साह रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर के साथ मधुर व्यवहार करें।  छात्र व युवा वर्ग को कामयाबी मिलेगी। पढ़ाई से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। किसी कार्यक्रम शामिल होने  का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन घूमने फिरने में बीतेगा।  मित्रों से मुलाकात होगी।

तुला राशिफल

आय बढ़ेगी बुजुर्गों का ख्याल रखें। किसी अनजान घटना को लेकर भय  बना रहेगा। बड़ा फैसला लेने जल्दबाजी न करें।  शारीरिक कष्ट की आशंका है। चिंता बनी रहेगी। संपत्ति खरीद सकते हैं। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। बिना कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।  पुरानी बीमारी  उभरने की आशंका है। रिश्तेदारों के यहां से अप्रिय खबर मिलेगी। भागदौड़ अधिक होगी। किसी यात्रा को लेकर आप निर्णय नहीं कर पाएंगे। ज्यादा जोखिम न लें

वृश्चिक राशिफल

आपका काम लंबित रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आपकी धन की स्थिति सामान्य रहेगी। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। किसी की बात से ठेस लग सकती है। तनाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी परेशानी  में फंस सकते हैं।

धनु राशिफल

उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। आपकी किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। खुशखबरी मिलेगी। विवाद दूर होंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी अनजान लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। तनाव दूर हो सकता है।

 मकर राशिफल

विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा। खर्च ज्यादा हो सकता है। नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। देर रात कर कार्य करने से बचें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। आज रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। आपकी तरक्की होने की संभावना है। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। दिनभर व्यस्त रहेंगे। 

पढ़ें :- Masan Ki Holi : यहां श्मशान में जलती चिताओं के बीच खेली जाती है होली, खेले मसाने में होली दिगंबर....

कुंभ राशिफल

दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। युवाओं कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। आपको धनलाभ हो सकता है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आलस्य न करें। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।  आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर कुछ तनाव हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ भेंट होगी। किसी मित्र से काफी दिनों बाद चर्चा होगी। 

मीन राशिफल

सावधान रहें। चोट लगने की आशंका हैं। जीवनसाथी के साथ किसी पास की जगह घूमने जा सकते हैं। आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपको लाभ होगा। युवाओं को कैरियर से जु़ड़ी जानकारी मिलेगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। आज दोस्तों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप बड़ी जिम्मेदारी पूर्ण पाएंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...