1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. औरंगाबाद में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 50 लोग घायल

औरंगाबाद में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 50 लोग घायल

बिहार में औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट कर जाने से 25 लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहगंज मुहल्ला में अनिल गोस्वामी के घर चाय बनाने के क्रम में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

बिहार में औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट कर जाने से 25 लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहगंज मुहल्ला में अनिल गोस्वामी के घर चाय बनाने के क्रम में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार

इसे बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया, जिससे करीब 25 लोग घायल हो गये। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आग उस समय लगी जब लोग छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार कर रहे थे। हादसे की सूचना के बाद आग बुझाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...