HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope of 27 June 2023: मेष, वृषभ, सिंह राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, ये 4 राशि वाले रहें सतर्क

Horoscope of 27 June 2023: मेष, वृषभ, सिंह राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, ये 4 राशि वाले रहें सतर्क

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आपका आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। बिजनेस क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। आज आपके संपर्क में वृद्धि होगी। आपके क्षेत्र के बाहर के लोगों के साथ भी संचार अधिक रहेगा। नए कामों के प्रति रुचि बढे़गी। यात्रा की भी संभावना है। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। मानसिक खुशी बनी रहेगी।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशिफल

आज सफलता मिलेगी। आप की वाणी प्रभावित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। नए संबंध बनेंगे, जो आगे आपके काम आएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। मेहनत ज्यादा करेंगे, हालांकि आज आप परिणाम की चिंता में नहीं रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल

आज नया रिश्ता बनाने की ओर अग्रसर हो सकते हैं। मन में चिंता रहेगी। ज्यादा सोचने के कारण मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है। इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। परिजनों के साथ धन संबंधी कोई विवाद हो सकता है। आज यात्रा को टालें।

कर्क राशिफल

आज लाभ होगा। स्वजनों से मिलकर खुशी मिलेगी। किसी नई गह प्रवास की संभावना है। आज आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा ।

सिंह राशिफल

परिजनों के साथ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगी। ज्यादा खर्च से बचने की जरूरत है। निर्धारित काम में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन मध्यम रहेगा। किसी काम में लाभ होगा।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

कन्या राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा। परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे।

तुला राशिफल

आज बहुत सोच-विचार कर बोलें। मनोबल में कमी आएगी। मित्रों से आप को विशेष लाभ होगा। व्यापार में भी लाभ होगा, लेकिन दोपहर के बाद इमोशनल रहेंगे। मन किसी बात की चिंता में रहेगा। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वाणी में संयम बनाए रखें। इलाज को लेकर खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आपकी प्रशंसा होगी। काम बहुत सरलता से पूरे होंगे। स्थायी संपत्ति के मामलों के लिए समय अच्छा है। सरकारी काम से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। दोपहर के बाद मित्रों से लाभ होगा। अनिश्चितता का वातावरण रह सकता है। आवश्यक निर्णय दोपहर के बाद ना लें।

धनु राशिफल

आज स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा। धार्मिक यात्रा की भी संभावना है। व्यापार में विवाद होने की आशंका बनी रहेगी, परंतु दोपहर के बाद काम में कुछ सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज के लिए समय ठीक है। दोस्तों की ओर से लाभ होगा। कार्यस्थल में सुधार होगा।

मकर राशिफल

आज ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाएं, इसका ध्यान रखें। बाहर के खाने-पीने से आज परहेज करें। गलत कामों से आप दूर रहें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहें। परंपरागत कार्य पूरा करेंगे। सगे संबंधियों का आगमन होगा।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कुंभ राशिफल

आज व्यापार में भागीदारों के साथ तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में उलझन रहेगी। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। दैनिक काम में कुछ विघ्न आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। अधिक श्रम करने पर भी कम परिणाम मिलेंगे। वाहन सुख मिलेगा।

मीन राशिफल

आज दैनिक कामों में विलंब होंगे। ऑफिस में साथियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। घर-परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा। कमाई के नए साधन मिलेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...