1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ जिला जेल में 36 कैदी HIV संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

लखनऊ जिला जेल में 36 कैदी HIV संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ की जिला जेल (Lucknow District Jail) में 36 कैदियां को HIV संक्रमित (HIV Infected) मिलने से स्वास्थ्य विभाग (Health Department)  और जेल प्रशासन (Jail Administration)  में हड़कंप मच गया है।  पॉजिटिव पाए गए सभी कैदियां का तुरंत इलाज शुरू कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ।  यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ की जिला जेल (Lucknow District Jail) में 36 कैदियां को HIV संक्रमित (HIV Infected) मिलने से स्वास्थ्य विभाग (Health Department)  और जेल प्रशासन (Jail Administration)  में हड़कंप मच गया है।  पॉजिटिव पाए गए सभी कैदियां का तुरंत इलाज शुरू कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

बता दें एड्स नियंत्रण सोसाइटी (AIDS Control Society) के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दिसंबर, 2023 में लखनऊ जेल में बंद कैदियों की HIV स्क्रीनिंग कराई थी। इस स्क्रीनिंग के दौरान करीब तीन हजार कैदियों का टेस्ट किया गया है। अब रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग (Health Department)  और जेल प्रशासन (Jail Administration) में अफरा-तफरी मच गई है। जेल प्रशासन ने शुरू की कैदियों की काउंसलिंग जानकारी के अनुसार, जांच में 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। 36 नए एचआईवी संक्रमित (HIV Infected)  मरीज मिलने पर जेल प्रशासन ने कैदियों की काउंसलिंग शुरू कर दी है।

मरीजों की संख्या कुल हुई 47

वहीं, इससे पहले 11 कैदी एचआईवी संक्रमित (HIV Infected)  मिले थे। अब 36 नए मरीज मिलने से कुछ रोगियां की संख्या 47 हो गई है। इन सभी का केजीएमयू (KGMU) के एंट्री रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर (Entri Retro Viral Therapy Center) से इलाज कराया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम संक्रमितों की निगरानी कर रही है।

यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी के ज्वाइंट डायरेक्टर (Joint Director of UP AIDS Control Society) डॉ. रमेश (Dr. Ramesh ) ने कहा कि जेल में जांच का विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें 36 नए बं​दियों में एचआईवी संक्रमण (HIV Infected)  की पुष्टि हुई। जेल में बंद 11 पहले से संक्रमित थे। सभी संक्रमितों को दवाएं मुहैया कराई जा रही है। डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है।

पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...