HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वायनाड भूस्खलन त्रासदी में 74 शवों की नहीं हो सकी पहचान; अब तक 300 से अधिक मौतें

वायनाड भूस्खलन त्रासदी में 74 शवों की नहीं हो सकी पहचान; अब तक 300 से अधिक मौतें

Wayanad Landslide Tragedy Updates: केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच चुका है, जबकि करीब 264 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दौरान 74 शवों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, लोगों का पता लगाने व शवों को निकालने के लिए रेसक्यू अभियान जारी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- वायनाड भूस्खलन में प्रभावित छात्रों को दिया तोहफा, शिक्षा की राह आसान करने का प्रियंका गांधी ने लिया संकल्प

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायनाड त्रासदी में मारे गए 199 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, 130 शवों के डीएनए नमूने भी जुटाए गए हैं। सभी अज्ञात शवों को कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया है कि अज्ञात शवों को दफनाने के लिए कलपेट्टा नगरपालिका, व्याथिरी, मुत्तिल, कनियाम्बट्टा, पदिनजथारा, थोंडरनाड, एडवाका और मुलनकोल्ली ग्राम पंचायतों समेत कई गावों के कब्रिस्तानों में व्यवस्था की गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...