1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 7 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों को शनि करेंगे मालामाल, जाने अपनी राशि का हाल

7 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों को शनि करेंगे मालामाल, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries) 

आज घरेलू जरूरत को पूरा करने में काफी ध्यान देंगे। यात्रा के दौरान वाहन में खराबी हो सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें।किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। लेनदेन करते समय सावधानी रखें।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन निजी कार्यों को पूरा कर सकते हैं। अपने से परिवार के बुजुर्गों की बातों को ध्यान से सुनें। बहुत से लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे।सामजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। घर के लिये नया सामान खरीद सकते हैं। पदोन्नति मिल सकती है। संबंधों में मिठास रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini)

विवाहितों को यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। कारोबार को लेकर योजना बनायेंगे। घर में अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। धन के लेन-देन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। निवेश के लिये समय बहुत अच्छा रहने वाला है। अधिक काम से थकान हो सकती है। आज छात्रों को कामयाबी मिल सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer)

कीमती सामानों की सुरक्षा करें। सत्संग में जा सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। जो आपके चेहरे पर भी दिखाई देगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। जरूरी चर्चा सार्वजनिक स्थलों पर न करें।

सिंह राशिफल (Leo)

कोई आपका मजाक उड़ा सकता है। क्रोध से बचें। किसी काम में नुकसान हो सकता है। उधार की रकम वापस मिलेगी। । ज्यादा लाभ की अपेक्षा आज आपको नहीं करनी चाहिये। निगेटिविटी ज्यादा रहेगी। युवाओं को करियर के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आज का दिन ठीक रहेगा।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कन्या राशिफल (Virgo) 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपको अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। कठिन कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व तेजी से बढ़ेगा। तनाव ज्यादा न लें।

तुला राशिफल (Libra) 

एकांत में रहना पसंद करेंगे। जरूरी कार्यों को पूरा कर सकते हैं। पूर्व की रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव रहेगा। किसी बड़ी कम्पनी से आपको जॉब ऑफर मिल सकता है। कारोबार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। पूजापाठ में मन लगेगा। संपत्ति विवाद हल होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 

आज दुखद सूचना मिल सकती है। किसी से विवाद होने की संभावना है। जान पहचान के लोग आपको धोखा दे सकते हैं।कांपीटिशन परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। आपके भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। खानपान को नियंत्रित रखें। जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

धनु राशिफल (Sagittarius) 

कारोबारी साझेदारों से कुछ विवाद हो सकता है। सावधानी से काम करना चाहिये। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम प्रभावित सकते हैं। हर किसी पर तत्काल भरोसा न करें। आज भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। दूसरों की आलोचना में अपना समय बर्बाद न करें। किसी बात से कुंठित हो सकते हैं.

मकर राशिफल (Capricorn) 

आमदनी में वृद्धि होगी।। आप सकारात्मक रहेंगे। किसी बहसबाजी में न पड़ें। युवा वर्ग को लाभ होगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। व्यवसाय की स्थिति में सुधार आयेगा। रुके हुये कार्य आज शुरू हो जायेंगे। सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। चालबाज लोगों से सावधान रहें।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशिफल (Aquarius) 

अपने काम में ध्यान दें। किसी की गलत हरकत में उसका साथ न दें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। बुजुर्ग परिजनों की सेहत का ध्यान रखें। दंपत्ति खुश रहेंगे। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशिफल (Pisces)

जीवनसाथी के प्रति आपका स्नेह भाव बढ़ेगा। घर का वातावरण दोस्ताना रहेगा। कुछ लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। अनजान लोगों से सावधान रहें। थोड़ी से कोशिश से आपके रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...