1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 8 अप्रैल 2021 राशिफल: मेष राशि के जातक रहेंगे चिंता व तनाव से मुक्त, जानिए अपनी राशि का हाल

8 अप्रैल 2021 राशिफल: मेष राशि के जातक रहेंगे चिंता व तनाव से मुक्त, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष राशि , वृषभ राशि, मिथुन राशि , कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि , धनु राशि, मकर राशि, कुम्भ राशि, मीन राशि

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि 

आज आपके शत्रु शांत रहेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज अधिक धन खर्च होगा। यात्रा को टालें। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। चिंता व तनाव से आज मुक्त रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। कारोबार से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि 

आज धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। दफ्तर में जिम्मेदारी बढ़ेगी। लेन-देन में सावधान रहें। किसी से प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत को लेकर दिक्कत रहेगी।  प्रभु की आराधना जरूर करें। आज आप कुछ तनाव में आ सकते हैं। धैर्य रखें। खानपान का ध्यान रखें। कारोबार से जुड़े सौदे पूरे होंगे। बुजुर्गं का ख्याल रखें। आलस्य न करें।

मिथुन राशि 

आज का दिन कामयाबी से भरा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। बचत योजना में निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।  यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी बड़ी बाधा दूर होगी। छात्रों काे कामयाबी मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। आय के साधन बढ़ेंगे। नशापान आदि न करें। तनाव न लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कर्क राशि 

आज का दिन शानदार रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।  विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। बाहरी खानपान का ध्यान रखें।व्यवसाय में  लाभ होगा। वित्तीय निवेश करने के दौरान अच्छी तरह सोच विचार कर लें। फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

सिंह राशि 

आज का दिन शुभ रहेगा। कैरियर से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक यात्रा से फायदा होने की संभावना है। अचानक लाभ होगा। ऋण की रकम वापस मिल सकती है। मकान आदि खरीद सकते  हैं। किसी काम को न टालें। पारिवारिक आयोजन होंगे। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। अनजान लोगों से सावधान रहें।

कन्या राशि 

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

आज दूसरों के काम में दखल न दें। किसी कार्य के पूरा नहीं हो पाने के चलते तनाव में रहेंगे।सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।  परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होगा।जोखिम वाले कार्य करने से बचना होगा।छात्रों को लाभ होगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

तुला राशि 

आज आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबारी यात्रा से लाभ होगा।  परिवार के सदस्यों से मधुरता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। ज्यादा भागदौड़ के चलते थकान हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी की बात से व्यथित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। तनाव दूर होगा।

वृश्चिक राशि 

आज के दिन सावधान रहे, चोट लगने का भय है।  शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी। आज कमजोरी महसूस करेंगे। किसी से मतभेद हो सकते हैं। कार्यालय में किसी से विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। छात्रों को लाभ होगा। युवा वर्ग को कामयाबी मिलेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज अच्छा चलेगा। मित्रों के साथ मौजमस्ती करेंगे।

धनु राशि 

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अपने कौशल से कई लोगों के काम को आप पूरा करेंगे। आपकी सराहना होगी। कारोबार की स्थिति अनुकूल बनेगी।  आमदनी बढ़ेगी। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें। किसी से विवाद न करें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें।

मकर राशि 

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।  आज कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सामाजिक काम कर सकते हैं। छात्रों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपकी जीवनदिशा में परिवर्तन होगा। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।

कुंभ राशि 

आज का दिन शुभ रहेगा। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी।  सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। कर्ज देते समय सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से सावधान रहें। युवाओं को चिंता रहेगी। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।  मान-सम्मान मिलेगा। तनाव न लें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।

मीन राशि 

आज के दिन आपको सावधान रहना होगा।  कारोबार ठीक चलेगा। निवेश करने से बचें।  तनाव हो सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है।  शत्रु शांत रहेंगे। अनावश्यक खर्च करने से बचें।  बच्चों के साथ दिन बिताएं। किसी मित्र के साथ दूसरे शहर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कामकाजी लोगों को सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...