1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 9 जनवरी 2022 का राशिफल: ये राशि के जातक वाणी में कठोरता न लाएं, इनका दिन रहेगा बेहद खास

9 जनवरी 2022 का राशिफल: ये राशि के जातक वाणी में कठोरता न लाएं, इनका दिन रहेगा बेहद खास

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

कारोबार को लेकर आप आज बड़े फैसले ले सकते हैं। नए कार्य में कुछ मंदी रहेगी। किसी काम में  आपको नुकसान होगा। गैरजरूरी कार्यों में में आप रकम खर्च करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। कारोबार में बड़े सौदे हो सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। सेहत में सुधार आयेगा। मनचाहे व्यंजन का आनन्द उठायेंगे। आपके घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन राशिफल 

आज आपको बड़ी खुशी मिलेगी। अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। बिना सोचे विचारे फैसले न लें। नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार और कारोबार में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। संभलकर खर्च करें।

कर्क राशिफल 

पुराने मित्रों से काफी दिनों के बाद मुलाकात होगी। अपने परिवार के साथ नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हो सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। रुके हुये कार्यों में प्रगति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें।

सिंह राशिफल 

आज आपको सावधान रहना होगा। कर्ज की रकम वापस लेने में दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। किसी काम में लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। लेनदेन से जुड़े कागजात को ध्यान से पढ़ें। छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कन्या राशिफल 

दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार का विस्तार करने के मौके मिलेंगे। बातचीत करते समय विशेष सावधानी रखें।

तुला राशिफल

कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लाइफ पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। नये काम की योजना बना सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। कुसंगति को त्यागें।

वृश्चिक राशिफल 

आज का दिन उल्लास में बीतेगा। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। व्यवसाय की मंदी दूर होगी। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। तनाव  दूर होगा।

धनु राशिफल 

आप दूसरों की मदद करेंगे। भौतिक संसाधन जुटाने धन खर्च कर सकते हैं। कोई आप पर आरोप लगा सकता है। विवादों से दूरी बनाकर रखना ठीक रहेगा। दूसरे के मामलों में दखल न दें। परिजन आपके विचारों से असहमत हो सकते हैं। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। बुरी खबर मिल सकती है।

मकर राशिफल 

अपनी योजनाओं का का खुलासा करने में हड़बड़ी न करें। आपको नुकसान हो सकता है। आलोचना का शिकार होंगे। मानसिक उलझन बनी रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। कारोबार से जुड़े सौदे पूरे कर सकते हैं। तनाव के अवसर आ सकते हैं। खानपान में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशिफल 

आपसे लोग प्रभावित रहेंगे। विरोधी भी आपकी सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। हर बात में निगेटिविटी के बारे में सोचने की प्रवृत्ति को त्यागें। जोखिम न लें। सेहत ठीक रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशिफल 

सामाजिक कार्यों में खर्च करें। आपकी वजह से किसी मित्र की बड़ी समस्या हल होगी। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। वाणी में कठोरता न लाएं। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। कारोबार में धन लाभ होगा। अपने जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...