HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj Ka Rashifal 9 May 2023: वृषभ, कुंभ, वृश्चिक राशि के जातकों को होगा बड़ा लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 May 2023: वृषभ, कुंभ, वृश्चिक राशि के जातकों को होगा बड़ा लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। गूढ़ विद्याओं का अध्ययन करेंगे। आपका चिंतन अनोखा होगा। तत्कालिक खुशी के लिए रकम खर्च न करें।वाणी पर अंकुश रखेंगे, तो बहुत से मतभेदों को टाल सकेंगे। बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहना पड़ेगा। किसी काम में हानि हो सकती है।

वृषभ राशिफल

आप अपने दाम्पत्य जीवन का आनंद ले सकेंगे। परिवार के साथ प्रवास पर जाने से आपको आनंद का अनुभव होगा। करीबी दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ पार्टी का आनंद उठाएंगे। विदेश में रहने वाले करीबियों की खबर मिलेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए लाभदायक समय है। आप मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशिफल

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

आज के दिन सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपके घर- परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। आपका शरीर और मन स्वस्थ रहेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। निवेश के प्रयास सफल होंगे। लंबे समय से फंसे काम अब पूरे हो सकेंगे। एग्जाम में सफलता मिलेगी। आप अपने गुस्से को अंकुश में रखना होगा।

कर्क राशिफल

आपको आज आपको शांत रहना चाहिए। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता से काम प्रभावित होंगे। अज्ञात भय पैदा होगा। ज्यादा खर्च होने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। आप नए व्यक्तियों के प्रति आकर्षित होंगे। इस कारण कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने या प्रवास करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको शारीरिक तकलीफ हो सकती हैं।

सिंह राशिफल

आज हताशा अनुभव करेंगे। मन अस्वस्थ रहेगा। घर पहुंचने में विलंब होगा। माता-पिता की सेहत की चिंता हो सकती है। वैचारिक मतभेद होगा। आज मकान, जमीन सम्बंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान रखें। किसी करीबी से मुलाकात होगी।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

कन्या राशिफल

आज जल्दबाजी कोई काम ना करें। आज सही तरीके से प्रयास करेंगे, तो काम में सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। पड़ोसियों और दोस्तों के साथ आपके सम्बंध बहुत प्रगाढ़ बनेंगे। आपको आर्थिक लाभ हो सकता हैं। प्रिय व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। प्रसन्नता का अनुभव कर सकेंगे।

तुला राशिफल

आज आपको जिद छोड़कर लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। अपनी वाणी को अंकुश में नहीं रखेंगें, तो मनमुटाव हो सकता है। मन की उलझन के कारण कोई निर्णय लेने में कठिनाई होगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेने में ही भलाई है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी आवश्यक है।

वृश्चिक राशिफल

आपको आनंद की अनुभूति होगी। परिजनों और मित्रों के साथ मौजमस्ती करेंगे। मेल-जोल के अवसर भी बने रहेंगे। दंपत्तियों के बीच रिश्ते अधिक घनिष्ठ होंगे। वित्तीय लाभ होने की संभावना है। किसी शुभ प्रसंग में भाग लेने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। प्रसन्नता समाचार मिलेंगे। किस्मत आपके साथ है।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

धनु राशिफल

आज आपका दिन समस्याग्रस्त हो सकता है। सेहत खराब होगा। किसी करीबी से मतभेद होगा। आपका मन उदास रहेगा। उग्रता को अंकुश में रखें। एक्सीडेंट से बचकर रहना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित काम में सफल रहेंगे। पैसे का अभाव होगा।

मकर राशिफल

आज का दिन लाभदायक साबित होगा। बाहर घूमने जाने की योजना बनेगी। शुभ अवसरों पर उपस्थित हो सकेंगे। परिजनों से कोई विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। यात्रा पर जाने की भी संभावना है। किसी करीबी सलाह से लाभ होगा।

कुंभ राशिफल

आज कार्य निर्विघ्न पूरे हो सकेंगे। प्रसन्नता का अनुभव होगा। बिजनेस के क्षेत्र में समय अच्छा है और आप कामयाबी प्राप्त कर सकेंगे। आपकी चिंता में कमी होगी। आपके दांपत्यजीवन में खुशी का माहौल रहेगा। पदोन्नति की संभावना है। तनाव कम होगा।

मीन राशिफल

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मानसिक दुविधा के कारण समस्या रहेगी। आपको भय का अनुभव होगा। आपको सेहत को लेकर समस्याएं बनी रहेंगी। जॉब में उच्च अधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। संतान की चिंता रहेगी। विरोधी आपके मार्ग में दिक्कत खड़ा कर सकते हैं। आज कोई जरूरी निर्णय न लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...