1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video-बुर्कानशीं महिला बिना टिकट सेकंड AC कोच में पकड़ी गई, जब TTE ने मांगा टिकट, तो बोली- टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दूंगी…

Video-बुर्कानशीं महिला बिना टिकट सेकंड AC कोच में पकड़ी गई, जब TTE ने मांगा टिकट, तो बोली- टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दूंगी…

विदर्भ सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Vidarbha Super Fast Express Train) में एक बुर्कानशीं महिला ने बिना टिकट सफर करने के दौरान टीटीई (TTE) , रेलवे स्टाफ  (Railway Staff) और आरपीएफ (RPF)  के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद अकोला रेलवे स्टेशन (Akola Railway Station) पर महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। विदर्भ सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Vidarbha Super Fast Express Train) में एक बुर्कानशीं महिला ने बिना टिकट सफर करने के दौरान टीटीई (TTE) , रेलवे स्टाफ  (Railway Staff) और आरपीएफ (RPF)  के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद अकोला रेलवे स्टेशन (Akola Railway Station) पर महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह

दरअसल, बुर्कानशीं महिला बिना टिकट के सेकंड AC कोच में सफर कर रही थी जब टीटीई (TTE ) ने उससे टिकट मांगा, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी महिला ने धमकी देते हुए कहा कि काट डालूंगी, टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दूंगी। टीटीई (TTE ) ने इसकी सूचना आरपीएफ (RPF)  को दी, जिसके बाद स्टाफ ने अकोला स्टेशन (Akola Station) पर कार्रवाई की तैयारी की।

पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब ​सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता

स्टेशन पर उतरने के बाद भी महिला ने आरपीएफ (RPF)  और रेलवे कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार जारी रखा। महिला को काबू करने के लिए आरपीएफ (RPF)   ने महिला कांस्टेबल को बुलाया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के बीच भी चर्चा का विषय बनी रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...