1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली विधानसभा में VIP गेट का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश स्पीकर की गाड़ी पर कुछ फेंका और हो गया फरार

दिल्ली विधानसभा में VIP गेट का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश स्पीकर की गाड़ी पर कुछ फेंका और हो गया फरार

दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly) की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। सोमवार को एक अज्ञात कार  विधानसभा का गेट तोड़कर परिसर में घुस गई और फिर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए फुर्र हो गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly) की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। सोमवार को एक अज्ञात कार  विधानसभा का गेट तोड़कर परिसर में घुस गई और फिर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए फुर्र हो गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly)  की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है यह घटना विधानसभा के गेट नंबर दो पर हुई है। जब एक कार अचानक वहां पहुंची और सुरक्षा बैरियर तोड़ दिया। मौके पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- अलका लांबा ने दागा सवाल, बोलीं- मोदी-शाह की जो CD दिल्ली विधानसभा में चली थी, 2015 में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई, 10 साल से जांच किसने रोक रखी है?

विधानसभा के गेट नंबर-2 का बैरियर तोड़ते हुए घुसी कार

बताते चलें कि विधानसभा के गेट नंबर-2 यानी कि वीआईपी गेट (VIP Gate) से एक कर घुसी। इसके बाद कार वहां गेट पर लगे बूम बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई और उसमें से नकाबपोश निकला उसने विधानसभा अध्यक्ष (Speaker of Assembly) की गाड़ी पर कुछ फेंका और उसके बाद फरार हो गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...