1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक तरफा इश्क में पागल युवक ने घर में घुसकर युवती और उसकी बहन के साथ खुद को भी मारी गोली

एक तरफा इश्क में पागल युवक ने घर में घुसकर युवती और उसकी बहन के साथ खुद को भी मारी गोली

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में युवक को अपनी मौसेरी बहन से एकतरफा प्यार हो गया। जब युवक को पता चला कि मौसेरी बहन की शादी कहीं और तय हो गई हैं, तो उसने अपना आपा खो दिया और लड़की के घर जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में युवक को अपनी मौसेरी बहन से एकतरफा प्यार हो गया। जब युवक को पता चला कि मौसेरी बहन की शादी कहीं और तय हो गई हैं, तो उसने अपना आपा खो दिया और लड़की के घर जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

इसमें तीन गोलियां लड़की और उसकी छोटी बहन को लगी। इसके बाद युवक ने भी खुद को गोली मार ली। इलाके में ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

बताया जा रहा है कि घटना के घऱ में लड़की की एक और बहन और मां मौजूद थी। पुलिस और परिवार की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल दोनो बहने खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं युवक मनदीप की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह वारदात शुक्रवार की बताई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...