1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Mala Sinha पर टूटा दुखों का पहाड़, पति चिदंबर प्रसाद लोहानी का निधन

Mala Sinha पर टूटा दुखों का पहाड़, पति चिदंबर प्रसाद लोहानी का निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 60 से 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा के पति और एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। लोहानी नेपाली फिल्म ‘मैतीघर’ से पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे। फिल्म सुपरहिट थी और इसमें वे लीड रोल में थे। इसमें माला भी थीं। यह प्राइवेट तरीके से प्रोड्यूस की गई पहली फिल्म थी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Mala Sinha’s husband passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 60 से 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा के पति और एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। लोहानी नेपाली फिल्म ‘मैतीघर’ से पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे। फिल्म सुपरहिट थी और इसमें वे लीड रोल में थे। इसमें माला भी थीं। यह प्राइवेट तरीके से प्रोड्यूस की गई पहली फिल्म थी।

पढ़ें :- बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखिका नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन, बेटे कानू ने दी श्रद्धांजलि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोहानी की उम्र 86 साल थी। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे। उनका एक अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा था। उन्हें निमोनिया हो गया था और उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें अल्जाइमर की समस्या भी थी। सोमवार (29 अप्रैल) को एक्टर का निधन हो गया। लोहानी ने संगीत की दुनिया में भी पहचान बनाई थी।

वे वित्त और उद्योग मंत्रालय में भी काम कर चुके थे। उल्लेखनीय है कि माला और लोहानी की शादी साल 1968 में हुई थी। उनके एक बेटी प्रतिभा सिन्हा हैं, जो कुछ फिल्मों में दिखाई दीं। जहां तक माला की बात है तो उन्होंने समय के सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया। उनके खाते में बेशुमार हिट फिल्में हैं।

पढ़ें :- Video Viral : भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने स्टेज शो के दौरान महिला डांसर को भीड़ में फेंका, मचा हंगामा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...