चॉकलेट का लालच देकर एक युवक ने चार साल की मासूम के साथ हैवानियत की हदे पार कर दी। आरोपी युवक ने चॉकलेट का लालच देकर चार साल की मासूम को पहले उसके घर से उठा ले गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
नई दिल्ली। चॉकलेट का लालच देकर एक युवक ने चार साल की मासूम के साथ हैवानियत की हदे पार कर दी। आरोपी युवक ने चॉकलेट का लालच देकर चार साल की मासूम को पहले उसके घर से उठा ले गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
असम के कछार जनपद से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना निकल कर सामने आई है। बता दे कि चार मार्च की शाम एक युवक ने अपने पड़ोसी के घर गया था। इस दौरान घर में कोई नहीं था और बच्ची अकेले ही खेल रही थी। इस फायदा उठा कर आरोपी युवक ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और गोद में उठा कर बगले में अपने घर ले गया। वहां पर युवक ने कथित रूप से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बच्ची को ले जाकर एक चाय बागान के पास छोड़ दिया और खुद फरार हो गया। वहीं बच्ची काफी देर तक घर में नही दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात आठ बजे के आस-पास बच्ची को परिजनों मिली। वहीं मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी कि शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बच्ची का बयान दर्ज किया और उसकी मेडिकल जांच भी कराई।